एक्सप्लोरर

Renault Offer: रेनो की कारों पर मिल रहे 2.60 लाख रुपये तक के ऑफर्स, कारों की कीमत 4.11 लाख रुपये से शुरू

Renault Car Discount: सभी ऑफर्स डीलर पर निर्भर करते हैं इसलिए जहां से गाड़ी खरीदें पहले वहां ऑफर्स की पूरी जानकारी ले लें.

Renault Car Discount Offer: रेनो इंडिया इस महीने अपने सभी मॉडल रेंज पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रही है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल डिस्काउंट आदि शामिल हैं. यहां हम आपको पूरी डिटेल्स बता रहे हैं कि किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है.

रेनो क्विड (Renault Kwid)

रेनो क्विड की शुरूआती कीमत 4.11 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इस कार पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट (1.0 लीटर के मॉडल पर 15,000 रुपये और 0.8 लीटर मॉडल पर 10,000 रुपये) दिया जा रहा है. इसके अलावा 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इनसे अलग 5,000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही 2020 के मॉडल्स पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिलेगा. 

रेनो ट्राइबर (Renault Triber)

रेनो ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इस कार के प्री मॉडल ईयर 2021 पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं मॉडल ईयर 2021 पर 40,000 रुपये तक का डिस्कांट मिल रहा है. इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, और 10,000 रुपये (केवल RXT वेरिएंट) का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा दोनों ही साल के मॉडल्स पर 5,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. 

रेनो काइगर (Renault Kiger)

रेनो की यह कॉम्पेक्ट SUV है. इसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इस कार पर 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. 

रेनो डस्टर (Renault Duster)

रेनो की इस SUV पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है. रेनो डस्टर पर 1.30 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं. इस पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इसके अलावा 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा 15,000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस बात का ध्यान रखें कि Duster 1.5 RXZ की कीमत में हाल ही में 46,060 रुपये की कटौती की गई थी, तो इस वेरिएंट पर केवल 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

कुल 2.60 लाख के ऑफर

रेनो क्विड पर कुल 35,000 रुपये तक, रेनो ट्राइबर पर कुल 60,000 रुपये तक, रेनो काइगर पर कुल 20,000 रुपये तक और रेनो डस्टर पर कुल 1.45 लाख रुपये तक का ऑफर है. इस तरह सभी करों पर मिल रहे ऑफर को मिलाकर 2.60 लाख रुपये तक के ऑफर हैं. सभी ऑफर्स डीलर पर निर्भर करते हैं. इसलिए जहां से गाड़ी खरीदें पहले वहां ऑफर्स की पूरी जानकारी ले लें.

यह भी पढ़ें: Car Carrier: कार की छत पर सामान रखने के लिए 50-60 रुपये में घर पर ही तैयार कर सकते हैं कैरियर, जानिए कैसे

Triumph Tiger Sport 660 Pre-Booking: ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 की प्री-बुकिंग शुरू, सिर्फ 50 हजार रुपये है टोकन अमाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget