एक्सप्लोरर

Hyundai i10 EV: जल्द देखने को मिल सकता है i10 का इलेक्ट्रिक रूप, सस्ती EV लाने की तैयारी में है हुंडई

Hyundai i10 Electric Car: फिलहाल टाटा मोटर्स ने देश के छोटे ईवी बाजार पर अपनी पकड़ बनाई हुई है, लेकिन फिर भी ग्राहकों के लिए कंपनी के सबसे किफायती टिगोर ईवी का दाम भी 12 लाख रुपए से अधिक है.

Hyundai Plan for a New EV: वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के बढ़ते बाजार को देखते हुए इस सेगमेंट में कुछ बड़ा प्लान कर रही है. हुंडई एक छोटी और अब तक सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च करने की योजना बना रही है. कंपनी की यह नई EV, हैचबैक मॉडल i10 का इलेक्ट्रिक रूप हो सकती है. यह कार पारंपरिक ईंधन के सेगमेंट में बहुत पापुलर है. 

यूरोप ऑटो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुंडई अपने Ioniq लाइनअप से बाहर ईवी विकल्पों की कीमतों पर विशेष ध्यान है, रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई मोटर यूरोप के मार्केटिंग चीफ एंड्रियास-क्रिस्टोफ हॉफमैन ने यह बताया है कंपनी ऐसे मॉडल पर काम कर रही है जिसकी यूरोप के बाजारो में करीब 20,000 यूरो या लगभग 16 लाख के आसपास कीमत हो सकती है. अलग-अलग देश और अन्य कारणों से इसकी कीमत में भिन्नता हो सकती है.

EV की कीमत कम रखना चुनौती भरा काम

हॉफमैन ने यह भी बताया कि टेक्नोलॉजी कारणों से छोटी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत को कम रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है. खासकर EV सेगमेंट सेडान या एसयूवी की अपेक्षा छोटी हैचबैक कारों के लिए मार्जिन बहुत कम हो जाता है.

नई इलेक्ट्रिक कार इंट्री होगी जल्दी

जल्द ही हुंडई नई इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 (Ioniq 5) को भारत में लॉन्च कर सकती है. चूंकि यह स्थानीय तौर पर असेंबल होगी इसलिए  सेगमेंट में अन्य कारों की तुलना में सस्ती होगी.  छोटे ईवी निर्माताओं द्वारा भारत समेत अन्य विकासशील मार्केट को भी टारगेट किया जाना संभव है, इनकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये की बीच रखी जा सकती है.

ये है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

फिलहाल टाटा मोटर्स ने देश के छोटे ईवी बाजार पर अपनी पकड़ बनाई हुई है, लेकिन फिर भी ग्राहकों के लिए कंपनी के सबसे किफायती टिगोर ईवी का दाम भी 12 लाख रुपए से अधिक है. एमजी मोटर जेडएस ईवी और हुंडई अपनी कोना के साथ ईवी सेगमेंट में मौजूद हैं. एमजी 2023 में भारत में एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक कार कर सकती है.

Cars Under 5 lakhs: 5 लाख से कम कीमत में शानदार कारें, माइलेज के मामले में भी ज़बरदस्त, देखें पूरी लिस्ट

Number Plate Rules: बस इतनी सी गलती और कटा 1 लाख 73 हजार रुपये का चालान, आप भी हो जाएं सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget