एक्सप्लोरर

Ferrari Purosangue का टीजर जारी, कंपनी की है पहली SUV, जानें क्या होगा खास

इटालियन कंपनी फरारी की पहली एसयूवी, पुरोसांग का पहला ऑफिशियल टीजर जारी हो गया है.

इटालियन कंपनी फरारी की पहली एसयूवी, पुरोसांग का पहला ऑफिशियल टीजर जारी हो गया है. फरारी पुरोसांग 4-डोर वाली SUV होगी और ब्रांड के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, यह साल के आखिर में अपनी पब्लिकली शुरुआत कर सकती है. वहीं, इसके अलावा कंपनी ने कार के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "आपने अफवाहें सुनी हैं … और हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वे सच हैं (उनमें से कुछ). इस साल के अंत में इसे रिवील कर दिया जाएगा."

जो टीजर इमेज सामने आई है, उसमें कार के प्रोफाइल पर शैडो लुक दिख रहा है. हालांकि, कार का डिजाइन शानदार होने की उम्मीद है. कंपनी की अन्य कारों के मुकाबले इसके डिजाइन में कई बदलाव होने की संभावना है. स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन को SF90 और F8 Tributo सुपरकार्स से लिया गया है. हालांकि, इसके ज्यादा टफ होने की उम्मीद है और क्योंकि यह एक एसयूवी कार होगी, तो इसका डिजाइन ऊंचा रहने वाला है. यह फरारी की पहली एसयूवी होगी.

कैसा होगा फरारी पुरोसांग का इंजन?
हालांकि, इस अपकमिंग कार के पावरट्रेन के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुरोसांग में ट्विन टर्बो V8 इंजन से पावर लेने की उम्मीद है, यह लगभग 700 बीएचपी जनरेट कर सकता है. यह कार ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के जरिए चारों पहियों तक पावर सप्लाई करेगी. हालांकि, इसमें एक छोटे V6 हाइब्रिड मॉडल से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.

पुरोसांग का मुकाबला लेम्बोर्गिनी उरुस
आने वाली अपकमिंग फरारी पुरोसांग का प्रोडक्शन 2022 में शुरू होगा जबकि डिलीवरी 2023 में किसी समय शुरू होने की संभावना है. मार्केट में Purosangue का मुकाबला लेम्बोर्गिनी उरुस से होगा. इस कार के बारे में अधिक जानकारी इस साल के आखिर में उपलब्ध होगी. फिलहाल, अभी और भी टीजर आने की उम्मीद है. इनके साथ ही, धीरे-धीरे कार के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल हो सकेगी.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget