एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry: इतनी सुरक्षित कार में बैठे होने के बावजूद कैसे हो गई साइरस मिस्त्री की मौत, कहीं आप भी तो नहीं करते यही गलती

भारत में लोग वाहन चलाते समय सुरक्षा से बहुत खिलवाड़ करते हैं. ऐसे लोगों को इस दुर्घटना से सबक लेना चाहिए. गाड़ी चाहे कोई भी हो, आप आगे बैठे हों या फिर पीछे बैठे हों, सीट बेल्ट हमेशा जरूर पहनें.

Reasons of Cyrus Mistry Death: 4 सितंबर को टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके जाने माने उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृत्यु हो गई. यह दुर्घटना मुंबई के पास पालघर में हुई थी. उस समय वह एक मर्सिडीज कार में सवार थे, जो कि एक बेहद सुरक्षित कर है. जानिए क्या कारण है कि इतनी सेफ कार होने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. 

जिस गाड़ी में साइरस का एक्सीडेंट हुआ उसमें चार लोग सवार थे उसमें डॉक्टर अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं. जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी के प्रबंध निदेशक और सीईओ डेरियस पंडोले आगे की सीट पर सीट बेल्ट पहनकर बैठे थे. पिछली सीट पर साइरस मिस्त्री और डेरियस पंडोले का भाई जहांगीर बिनशाह पंडोले बिना सीट बेल्ट पहने यात्रा कर रहे थे. पीछे की सीट पर बैठे दोनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई. 

क्या हुई गलती

पीछे की सीट पर बैठे लोगों का सीट बेल्ट नहीं बांधना इस दुर्घटना में सबसे बड़ी गलती दिखाई दे रही है. क्योंकि यदि सीट बेल्ट नहीं बांधा गया है तो गाड़ी में चाहे जितने भी एयरबैग्स हो, जान बचाने के लिए नाकाफी हैं, क्योंकि गाड़ियों के एयरबैग में ऐसे सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है कि यदि सीट बेल्ट ठीक से लॉक नहीं है तो गाड़ी के एयरबैग सेंसर्स काम नहीं करेंगे. जिससे दुर्घटना की स्थिति में भी सेंसर्स एयरबैग को खुलने का संदेश नहीं देते हैं.   

क्या हैं सीट बेल्ट से जुड़े नियम

मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार सभी गाड़ियों में हर सीट पर सीटबेल्ट दिया जाना अनिवार्य है. लेकिन ज्यादातर लोग पिछली सीट के लिए इसे इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझते. लोगों का मानना है कि गाड़ी की पिछली सीट आगे वाली सीट की अपेक्षा बहुत सुरक्षित होती है, जो कि बिल्कुल गलत है. 

यह गलती है जानलेवा

इसे ऐसे समझिए, कभी-कभी दुर्घटना के समय पीछे बैठे व्यक्ति को इतना तेज झटका लगता है कि उसपर पृथ्वी के ग्रैविटी से 40 गुना ज्यादा बल आगे की ओर लगता है. जिसका अर्थ है कि यदि कोई 70KG का व्यक्ति 2800 किलोग्राम के वजन के बराबर होकर आगे की ओर टकराता है. ऐसी स्थिति में यदि आगे बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट पहने हुए है और पीछे का सीट बेल्ट नहीं पहने हुए है तो पीछे वाला व्यक्ती अपने भार का 40 गुना होकर सामने वाले व्यक्ति से टकराएगा. इस स्थिति में अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट लग सकती है और उसकी जान भी जा सकती है. जबकि पीछे बैठे व्यक्ति के बचने की संभावना न के बराबर रहती है. 

आप न करें यह गलती

भारत में लोग वाहन चलाते समय सुरक्षा से बहुत खिलवाड़ करते हैं. ऐसे लोगों को इस दुर्घटना से सबक लेना चाहिए. वाहन चाहे कोई भी हो, आप आगे बैठे हों या फिर पीछे बैठे हों, सीट बेल्ट हमेशा जरूर पहनें. साथ ही दोपहिया वाहन चालक भी हमेशा हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें. गाड़ी में सीट बेल्ट और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स आपकी सुरक्षा के लिए दिए जाते हैं और इसके लिए वाहन निर्माता कंपनियां आपसे गाड़ी की कीमत में ही अच्छी खासी रकम भी लेती है. इतना खर्च करने के बाद भी इन फीचर्स का उपयोग न करना सिर्फ मूर्खता है. इसलिए इसका प्रयोग करते रहें और खुद को सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें :-

Volkswagen Vertus: देखिए 2022 फॉक्सवैगन Vertus मैनुअल का ड्राइव रिव्यू, जानिए मैनुअल गियरबॉक्स बेहतर है या ऑटोमेटिक 

Premium Bikes: पिछले महीने लॉन्च इन बाइक्स के दामों पर विश्वास करना मुश्किल, इतने में आ जाती है SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget