एक्सप्लोरर

Volkswagen Vertus: देखिए 2022 फॉक्सवैगन Vertus मैनुअल का ड्राइव रिव्यू, जानिए मैनुअल गियरबॉक्स बेहतर है या ऑटोमेटिक 

Volkswagen Vertus Price : वर्टस के 1.0 TSI मैनुअल वेरियंट की कीमत 11.2 लाख रुपये है जो कि एक बड़ी सेडान के हिसाब से इसे एक कॉम्पैक्ट एसयूवी से किफायती बनाती है.

Volkswagen Vertus Review: लगभग दो महीने के समय में 5,000 से अधिक यूनिट्स वर्टस (Vertus) की डिलीवरी फॉक्सवैगन के लिए एक बड़ी सफलता रही है. ऐसा तब हुआ है जब एसयूवी कारों के इस दौर में सेडान कारों की बिक्री बहुत चुकी है. Virtus ने खरीदारों के मन में सेडान के लिए एक बार फिर से जगह बना दी है. हमने वर्टस के 1.0 TSI ऑटोमैटिक वैरिएंट की कुछ समय पहले चलाकर टेस्टिंग की थी और अब इसके एंट्री लेवल के मैनुअल वैरिएंट की टेस्टिंग की है. वर्टस 1.0L टीएसआई में एक मैनुअल और एक ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है, जबकि वर्टस 1.5L में एक DSG ऑटोमेटिक के रूप में केवल एक ही विकल्प देखने को मिलता है. 

कैसी है इंजन की परफॉर्मेंस?

1.0 TSI के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में ही 115bhp पॉवर का एक समान इंजन मिलता है. इसमें एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है जो ऑटोमैटिक के मुकाबले ज्यादा अच्छा अनुभव देता है. निश्चित रूप से ऑटोमैटिक में ज्यादा सुविधाएं देखने को मिलती हैं लेकिन इसका मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट भी कुछ कम नहीं है. इसमें बहुत ही हल्के क्लच देखने को मिलते हैं. 

चलाने में कितनी है सुविधाजनक?

इस गाड़ी में गियर शिफ्ट बहुत ही स्मूथ हैं और चूंकि इसके इंजन से बहुत जल्दी टॉर्क मिल रहा है, इसलिए आपको ज्यादा पावर पाने के लिए हर समय डाउनशिफ्ट को शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है. यह शुरूआत थोड़ी धीमी करती है लेकिन थोड़ी देर बाद बहुत ज्यादा पॉवर देती है. आरामदायक कम्यूटर के साथ यह यह गाड़ी चलाने में बहुत मजेदार है. ऑटोमैटिक की तुलना में इसका इंजन काफी  तेज महसूस होता है जो इसे खराब ट्रैफिक में भी तेजी से बाहर निकालने में सक्षम बनाता है. इसके क्लच या शिफ्ट बिल्कुल भी भारी नहीं महसूस होते हैं. माइलेज के मामले में, मैनुअल वैरिएंट वास्तव में ऑटोमैटिक से बेहतर प्रदर्शन करती है.  

कंफर्ट के मामले में है जबर्दस्त

सभी फॉक्सवैगन कारों की तरह इसमें भी ड्राइविंग पोजिशन बहुत अच्छी दी गई है. यह गाड़ी साधारण सी दिखती है मगर इसकी बिल्ड क्वॉलिटी काफी अच्छी है. इसमें मिलने वाला ग्राउंड क्लीयरेंस इसकी सवारी को एक बेहतरीन अहसास देता है जिस प्रकार खराब सड़कों पर एक एसयूवी प्रदर्शन करती है. इस सेडान गाड़ी में एक एसयूवी जैसी ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलती है. इसमें मिलने बड़ा बूट स्पेस और पीछे की सीटों पर मिलने वाला लेगरूम इसे एक एसयूवी की तुलना में एक बेहतरीन और आकर्षक विकल्प बनाते हैं. 

कीमत 

वर्टस के 1.0 TSI मैनुअल वेरियंट की कीमत 11.2 लाख रुपये है जो कि एक बड़ी सेडान के हिसाब से इसे एक कॉम्पैक्ट एसयूवी से किफायती बनाती है. जबकि वर्टस का टॉप एंड वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत  12.9 लाख रुपये है. हमारे हिसाब से इसका मैनुअल वैरिएंट एक बढ़िया विकल्प है और एक फन-टू-ड्राइव सेडान के रूप में आपको इससे सस्ता विकल्प मिलना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें :-

Cyrus Mistry: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में हुआ निधन, जानिए कितनी सुरक्षित थी ये कार

Best SUV cars 2022: कम बजट वाली ये SUV कारें, महंगी कारों को दे रही हैं कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget