एक्सप्लोरर

कंपनी फिटेड CNG किट और आफ्टरमार्केट CNG किट में क्या होता है अंतर? जानें खूबियां और खामियां

पेट्रोल और डीजल के दाम सबको परेशान कर रहे हैं. इसीलिए, बड़ी संख्या में लोग सीएनजी कारों को अपना रहे हैं.

पेट्रोल और डीजल के दाम सबको परेशान कर रहे हैं. इसीलिए, बड़ी संख्या में लोग सीएनजी कारों को अपना रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में इस बात को लेकर सवाल हो सकता है कि कंपनी फिटेड सीएनजी कार ही खरीदें या फिर कार खरीदने के बाद बाहर बाजार से उसमें सीएनजी किट फिट कराएं. यह सवाल जरूरी भी है क्योंकि कई बड़ी कार कंपनियां मौजूदा समय में अपनी कारों में सीएनजी किट फिट करा कर दे रही हैं. इन कारों को कंपनी फिटेड सीएनजी कार कहा जाता है. इन कारों की कीमत पेट्रोल वाली कारों की कीमत से ज्यादा होती है. वहीं, पेट्रोल के इंजन में बाहर बाजार में भी सीएनजी किट फिट की जाती हैं, जिसे बाद में आरटीओ से पास कराना होता है. चलिए जानते हैं कि कंपनी फिटेड सीएनजी किट और आफ्टरमार्केट फिटेड सीएनजी किट में क्या अंतर होता है.

सीएनजी किट दो प्रकार की होती हैं. पहली- वेंचुरी सीएनजी किट होती है. अब इनका चलन कम हो गया है. यह किट का सिंपल वर्जन है. इसमें सेंसर और ईसीयू नहीं होते हैं. यह सिर्फ थ्रॉटल पर आधारिरत होती है. वहीं, दूसरी- सीक्वेंशल सीएनजी किट होती है. यह आधुनिक किट है. इसे ही कार कंपनियां इस्तेमाल करती हैं.

कंपनी फिटेड सीएनजी किट या आफ्टरमार्केट सीएनजी किट
अगर आफ्टरमार्केट सीएनजी किट फिटिंग की कीमत कंपनी फिटेड सीएनजी किट के बराबार या थोड़ी बहुत ज्यादा है, जो भी आपको कंपनी फिटेड सीएनजी का ही चुनाव करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर आपके इंजन की वारंटी बनी रहती है जबकि आफ्टरमार्केट सीएनजी किट लगवाते ही इंजन की वारंटी खत्म हो जाती है. कंपनी फिटेड सीएनजी के लिए आप अपने नजदीकी शो रूम से संपर्क कर सकते हैं.

आफ्टर मार्केट में अगर आप मान्यता प्राप्त डीलरशिप से सीएनजी किट नहीं लगवाते हैं तो सुरक्षा का भी बड़ा खतरा होता है. इसके साथ ही ठगी भी होने की आशंका रहती है. वहीं, अगर किसी नौसिखिए कारीगर ने कार के इंजन में नुकसान कर दिया तो लेने के देने पड़ सकते हैं. इसलिए, अगर आप आफ्टरमार्केट सीएनजी किट लगवाने का चुनाव करते हैं तो आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है.

कंपनी फिटेड सीएनजी किट कई बार टेस्टिंग के बाद फिट की जाती हैं. इसीलिए, इनपर भरोसा करना आसान होता है. आफ्टरमार्केट में कई बार ऐसी सीएनजी किट भी लगा दी जाती हैं, जिन्हें सरकार ने मान्यता प्राप्त नहीं है. ऐसे में आपकी सीएनजी किट पेपर्स पर नहीं चढ़ेगी. यह गैर कानूनी है.

यह भी पढ़ें: Car Driving Tips: रात में ड्राइव करने वाले सावधान, एक्सीडेंट से बचा लेंगे 5 टिप्स

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

900KM से ज्यादा रेंज देगी BYD की नई EV, लग्जरी फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
900KM से ज्यादा रेंज देगी BYD की नई EV, लग्जरी फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?
E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?
Tata Sierra EV के सामने क्यों फीकी पड़ सकती हैं Creta Electric और Curvv EV?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget