एक्सप्लोरर

Upcoming Electric Cars: आ रही है 350 किलोमीटर की रेंज देने वाली Citroen C3 EV, दिसंबर तक हो सकती है पेश

Citroen C3 Price: अनुमान के मुताबिक Citroen अपनी C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 10 से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है. इस कार को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है.

Citroen C3 EV: अभी कुछ ही महीने पहले ऑटोमोबाइल कंपनी सिट्रॉन (Citroen) ने अपनी सेगमेंट में पहली 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर के साथ आने वाली एक नई कार सी3 (C3) को भारत में लॉन्च किया था, जो कि एक पेट्रोल इंजन पर आधारित है. अब खबर यह आ रही है कि कंपनी Citroen C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन को तैयार कर रही है, जो इस साल दिसंबर तक पेश की जा सकती है. आइए देखते हैं क्या मिलेगा इस कार में खास.

Citroen C3 EV का पावरट्रेन

सिट्रॉन सी3 के इलेक्ट्रिक वर्जन में इस्तेमाल किए जाने वाली बैटरी पैक की फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार सिट्रॉन के मॉड्यूलर CMP प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही  है और एक अनुमान के अनुसार यह कार सिंगल चार्ज पर लगभग 350 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी. 

Citroen C3 EV के फीचर्स

कंपनी अपनी C3 इलेक्ट्रिक कार को एक प्रीमियम कार के रूप बाजार में उतार सकती है. इस कार में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक AC, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर दिया जा सकता है. साथ इसके लुक में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इसमें कनेक्टेड कार टेक फीचर्स, 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल फोन चार्जिंग, Android Auto और Apple CarPlay के साथ ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. 

Citroen C3 EV की कीमत 

अनुमान के मुताबिक Citroen अपनी C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 10 से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रख सकती है. इस कार को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला Tata Tigor EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :-

Digi Yatra App: बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं, सिर्फ चेहरा दिखाइए और फ्लाइट में चढ़ जाइये, ऐसा होगा सिस्टम

Honda Activa: नए अवतार में आ रही है नई Activa Premium, जानिए क्या खास होंगे फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Best Mileage Car: सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप-5 कारें, जानें सबसे सस्ती कौन?
Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget