एक्सप्लोरर

Car Tips: ऐसे पता करें कार का सस्पेंशन बदलवाने की जरूरत है या नहीं, पुरानी कार खरीदने से पहले जरूर जान लें

अगर आप कोई पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि आप कार को अच्छे से जांच परख लें.

अगर आप कोई पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि आप कार को अच्छे से जांच परख लें. उसकी एक-एक बारीकी के बारे में उसके पुराने मालिक से जान लें ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी ना हो. जिस वक्त आप कार खरीदें उस वक्त आपको उस कार के बारे में हर जानकारी होनी चाहिए. पुरानी कार खरीदते वक्त कुछ बातों का बहुत सावधानी के साथ ध्यान रखा जाता है, जैसे- कार का इंजन चेक करना, स्टीयरिंग चेक करना, ट्रांसमिशन चेक करना, क्लच प्लेट चेक करना और कार का सस्पेंशन चेक करना.

इन सबकी मैकेनिकल चेकिंग तो आप नहीं कर सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर इन सब चीजों को आप चेक कर सकते हैं. आज हम आपको सस्पेंशन के बारे में जानकारी देंगे कि आप कैसे किसी कार के सस्पेंशन के बारे में यह जान सकते हैं कि उसे बदलवाने की जरूरत है या अभी वह काम करती रहेगी. जब भी आप पुरानी कार खरीदे तो उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इसी दौरान आप कार की सस्पेशंन के बारे में भी जान जाएंगे.

टेस्ट ड्राइव लेने के लिए कार को उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलाएं और नोटिस करें कि कार के आगे के हिस्से से कोई आवाज तो नहीं आ रही. अगर आवाज आ रही होगी तो बहुत हद तक संभावना है कि वह आवाज सस्पेंशन की हो. यहां आपको सावधानी बरतनी होगी और अपने विवेक से यह समझना होगा कि आवाज सस्पेंशन से ही आ रही है या टायर से आ रही है. कई बार टायर से भी आवाज आने लगती है, उसे आपको फिल्टर करना होगा. 

कार से सस्पेंशन से आने वाली आवाज ऐसी हो सकती है, जैसे कभी-कभी घर के दरवाजे खोलने और बंद करने पर आती है. जब सस्पेंशन एक बार आवाज करना शुरू कर देती है तो यह संदेश होता है कि आपको सस्पेंशन बदलवा लेनी चाहिए. हालांकि, थोड़ी बहुत आवाज करते-करते भी गाड़ी 10-15 हजार किलोमीटर तो चल ही जाती है लेकिन जितना ज्यादा आप कार को चलाएंगे, यह उतना ज्यादा ही नुकसान करेगी.

यह भी पढ़ें-
35km से भी ज्यादा का माइलेज देती है कार, ये रही इंजन, फीचर्स और कीमत की जानकारी
Swift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget