एक्सप्लोरर

Swift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार

भारत में 23 फरवरी को बलेनो का एएमटी एडिशन लॉन्च हुआ. इस कार का मुकाबला अपनी ही कंपनी की कार स्विफ्ट एएमटी से होना माना जा रहा है. दोनों ही कार फीचर्स व माइलेज के लिहाज से एक-दूसरे को टक्कर देती हैं.

पिछले कुछ वर्षों में बलेनो (Baleno) और स्विफ्ट (Swift) कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रहीं हैं. दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया है. बिक्री की संख्या और ब्रैंड इमेज के लिहाज से दोनों ही कारों के बीच हमेशा प्रतिद्वंद्विता रही है. स्विफ्ट जहां एक प्रतिष्ठित ब्रैंड बन चुका है और हमेशा इसके मॉडल काफी संख्या में बिकते हैं, वहीं बलेनो इसे काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा दी है. 23 फरवरी को बलेनो का एएमटी के एडिशन लॉन्च हुआ. आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी कार है बेहतर. आपको कम कीमत वाली स्विफ्ट कार की जगह बलेनो एएमटी (Baleno AMT) पर विचार करना चाहिए या नहीं.

साइज में कौन है आगे?

अगर आप दोनों कारों की तलुना साइज के लिहाज से करेंगे तो बलेनो ज्यादा बड़ी कार है, लेकिन ये अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. बलेनो की लंबाई जहां 3990 मिमी है, वहीं स्विफ्ट की लंबाई 3845 मिमी है. चौड़ाई की बात करें तो बलेनो 1745 मिमी चौड़ी कार है, जबकि स्विफ्ट 1735 मिमी चौड़ी. 16 इंच के पहिये के साथ बलेनो को एक नया लुक दिया गया है, जबकि स्विफ्ट में 15 इंच के पहिये हैं.

कौन सबसे ज्यादा सुसज्जित?

बलेनो में आपको नए इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 9 इंच की नई टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट, हेड अप डिस्प्ले, 6 एयरबैग, कनेक्टेड टेक और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं. दूसरी ओर स्विफ्ट में एलईडी हेडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एक टचस्क्रीन दिया गया है. हालांकि स्विफ्ट में साधारण रियर व्यू कैमरा और पुरानी टचस्क्रीन ही है. इसमें रियर एसी वेंट्स की भी कमी खलती है.

कौन सबसे ज्यादा शक्तिशाली है?

पावर के मामले में भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है. दोनों कारों में 90hp की शक्ति के साथ एक डुअलजेट 1.2 लीटर पेट्रोल जन मिलता है. हालांकि हल्का होने के कारण स्विफ्ट की परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर है, लेकिन बलेनो एमटी का इंजन भी काफी तेज है. दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं. दोनों कार स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल के रूप में यूज करती हैं.

कौन सबसे अधिक कुशल? 

दक्षता के लिहाज से भी दोनों में करीबी मुकाबला है, लेकिन स्विफ्ट एएमटी रेस में आगे निकलती है. दरअसल, स्विफ्ट एएमटी में 23.76 किमी/लीटर और बलेनो एएमटी में 22.94 किमी/लीटर की माइलेज मिलती है. हालांकि दोनों माइलेज में आसपास हैं और शानदार हैं.

कौन सी कार खरीदनी चाहिए?

कीमत पर नजर डालें तो स्विफ्ट की कीमत 5.9 लाख से 8.77 लाख रुपये के बीच है, जबकि बलेनो की कीमत 6.3 लाख रुपये से 9.4 लाख रुपये के बीच है. स्विफ्ट बलेनो की तुलना में सस्ती है और हल्की होने के कारण ज्यादा माइलेज और परफॉर्मेंस देती है. लेकिन ज्यादा स्पेस और अधिक फीचर्स के साथ जाना है तो बलेनो बेस्ट है. हालांकि दोनों की कीमत में भी ज्यादा अंतर नहीं है औऱ ओवरऑल सबकुछ मिलाकर बलेनो एमएटी ज्यादा बेहतर ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें

टाटा पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी का काजीरंगा एडिशन लॉन्च, ये रही कीमतें

इस तारीख को आएगी Lexus NX 350h SUV; BMW, Audi और Mercedes की कारों को देगी टक्कर, इतनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
MG Hector Tomahawk EV की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और रेंज
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
Volkswagen की 28.6 लाख Cars Recall, जानें वजह
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget