एक्सप्लोरर

CNG Kit: कार में सीएनजी किट लगवानी है तो रहें सावधान, इन 4 जरूरी बातों का नहीं रखा ध्यान तो हो सकता है नुकसान

Car CNG Kit: सभी सीएनजी किट जेनुअन नहीं होती हैं. कार में हमेशा वही किट लगवाएं जिसे सरकार द्वारा मान्यता दी गई हो.

Car CNG Kit & Cylinder: एक कार मालिक के रूप में पेट्रोल के पढ़े हुए दाम आपको लगातार परेशान करते होंगे. ऐसे में अगर आपके मन में अपनी पेट्रोल कार को सीएनजी कार में बदलवाने का ख्याल आया है तो आज हम आपको कार में सीएनजी किट लगवाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं. जब भी आप कार में सीएनजी किट लगवाएं तो इन बातों का आप जरूर ख्याल रखें. अगर आपने इन्हें नजरअंदाज किया तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

सीएनजी किट जेनुअन हो: सभी सीएनजी किट जेनुअन नहीं होती हैं. कार में हमेशा वही किट लगवाएं जिसे सरकार द्वारा मान्यता दी गई हो. कार में सीएनजी किट फिट करवाने से पहले उसकी सत्यता जरूर जान लें. कई बार सीएनजी किट लगाने वाले फिटर ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में ग्राहक को बिना अप्रूवल वाली किट लगवाने के लिए कंवेंस कर लेते हैं. उससे बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Goodbye 2021 : ये हैं 2021 में लॉन्च हुईं 10 लाख रुपये तक की रेंज वाली शानदार कार, फीचर्स और परफॉर्मेंस में दमदार

ऑथराइज्ड डीलर से लगवाएं किटः कार में जब भी सीएनजी किट लगवाएं तो इसके लिए ऑथराइज्ड डीलर को ही चुनें. कभी भी अनऑथराइज्ड फिटर से कार में सीएनजी किट न लगवाएं. बता दें कि सरकार द्वारा कुछ ऑथराइज्ड फिटर होते हैं, जो सीएनजी किट लगाते हैं. उसके पास से ही आपको हमेशा कार में किट लगवानी चाहिए.

सीएनजी किट कंपेटेबिलिटी: कार में सीएनजी किट लगवाने से पहले यह जरूरी है कि आपको पता हो कि आपकी कार सीएनजी किट के लिए कंपेटिबल है या नहीं क्योंकि, कार के इंजन पर निर्भर करता है कि वह सीएनजी किट के साथ अच्छे से काम करेगा या नहीं. अगर आपकी कार का इंजन कंपेटेबल नहीं है तो आपके लिए किट लगवाना भारी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Top Affordable MPV Cars: कम बजट में बड़े परिवारों के लिए बेस्ट कारें, एक साथ सफर कर सकते हैं 7 लोग

इंजन वारंटी: जब आप किसी पेट्रोल कार में कंपनी के शोरूम के बाहर से सीएनजी किट लगवाते हैं तो कार कंपनी द्वारा दी जाने वाली इंजन वारंटी खत्म हो जाती है. उसके बाद कंपनी आपको इंजन की वारंटी नहीं देती है. तो जब भी आप सीएनजी किट लगवाएं तब इसे भी ध्यान में रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget