एक्सप्लोरर

इस दिन लॉन्च होगी नई मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास लग्जरी कार, सिर्फ 50 हजार रुपये में हो रही है बुकिंग

मर्सिडीज-बेंज 10 मई को भारत में 2022 सी-क्लास रेंज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने मौजूदा मर्सिडीज-बेंज कार मालिकों के लिए इसकी बुकिंग विंडो खोल रखी है.

मर्सिडीज-बेंज 10 मई को भारत में 2022 सी-क्लास रेंज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने मौजूदा मर्सिडीज-बेंज कार मालिकों के लिए इसकी बुकिंग विंडो खोल रखी है. मर्सिडीज-बेंज ने 13 अप्रैल से मौजूदा मर्सिडीज कार मालिकों की बुकिंग लेनी शुरू कर दी थीं, जो एक्सक्लूसिवली 30 अप्रैल तक जारी रहेगी. इसके बाद 1 मई से सभी के लिए कार की बुकिंग शुरू की जाएगी. नई मर्सिडीज सी-क्लास का बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपये हैं.

मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास रेंज को कंपनी के सेडान पोर्टफोलियो की पॉपुलर कार ई-क्लास की तहत तैयार किया गया है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, “सी-क्लास हमारे पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है और हमारी लक्जरी सेडान पेशकश को और मजबूती देगी." नई सी-क्लास डिजाइन, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी के मामले में नई एस-क्लास के आसपास है.

मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास को तीन वेरिएंट्स C200, C220d और टॉप-एंड C300d में लॉन्च किया जाना है. 5वीं जनरेशन की सी-क्लास में कई एडवांस फीचर्स और कम्फर्ट हाइलाइट्स मिलेंगी. कार के रोड प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए इसकी डायमेंशन्स में काफी बदलाव किया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

कार में एक बड़ी होरिजोंटल ओरिएंटेड मेन डिस्प्ले स्क्रीन और नए सिरे से पूरी तरह तैयार किया गया डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा. इसके साथ ही, नई डिजाइन की गई वेंटीलेशन सीट्स भी मिलेंगी. बाहर की तरफ, स्लीक हेड लाइट यूनिट और एक नया अलॉय डिज़ाइन भी मिल सकता है. बता दें कि मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास को BMW 3-Series से भारी प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ी है.

नई मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास के C200 वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो 197 hp पावर देने में सक्षम हो सकता है. वहीं, C300d वेरिएंट में 2.0-लीटर डीजल इंजन हो सकता है, जिसके 245 hp मैक्सिमम पावर जनरेट करने की उम्मीद है. इनके अलावा C220d वेरिएंट में भी 2.0-लीटर इंजन हो सकता है लेकिन इसकी पावर जनरेट करने की क्षमता भी बाकियों की तरह अलग होगी.

यह भी पढ़ें: नॉर्मल कारों से कैसे अलग होती हैं हाइब्रिड कारें? क्या हैं फायदे और नुकसान? जानें

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Toyota-Mahindra की बढ़ेगी टेंशन, MG और JSW ला रहे हैं दमदार नई गाड़ियां
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sedan कारों में क्यों नहीं रहता है Rear Wiper? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget