एक्सप्लोरर

Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. हालांकि, पेट्रोल और डीजल वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें ज्यादा हैं लेकिन इसके बावजूद भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी है. ऐसे में अगर देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की बात की जाए तो टाटा नेक्सन ईवी का नाम इस लिस्ट में जरूर आएगा. इसलिए, आज हम आपको टाटा नेक्सन ईवी के बैटरी पैक, उसकी रेंज, उसकी मोटर और उसकी कीमत सहित तमाम जानकारियां देने वाले हैं.

बैटरी पैक, रेंज और मोटर और चार्जिंग
टाटा नेक्सन ईवी में 30.2 kWh उच्च ऊर्जा घनत्व लिथियम आयन बैटरी पैक है. इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है, जो 129 पीएस पावर 245 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. कार में मल्टी ड्राइव मोड मिलते हैं. एक ड्राइव मोड है और दूसरा स्पोर्ट्स मोड है. कार 9.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है. इसकी रेंज 300km से ज्यादा है. Nexon EV 3.3kW AC चार्जर के साथ उपलब्ध है, जो बैटरी को चार्ज करने में लगभग 10 घंटे का समय लेता है.

वैरिएंट और कीमत
कार की कीमत 1454000 रुपये से शुरू होती है और 1715000 रुपये तक जाती है. कार के पांच वैरिएंट- XM, XZ+, XZ+ LUX, #Dark XZ+ और #Dark XZ+ LUX हैं.  XM की कीमत 1454000 रुपये है, XZ+ की कीमत 1595000 रुपये है, XZ+ LUX की कीमत 1695000 रुपये है, #Dark XZ+ की कीमत 1629000 रुपये है और #Dark XZ+ LUX की कीमत 1715000 रुपये है.

आने वाली है नई नेक्सन ईवी
टाटा मोटर्स इस महीने नई नेक्सन ईवी लॉन्च कर सकती है, जो लॉन्ग-रेंज वाली होगी. लंबी दूरी की Nexon EV में सबसे बड़ा अपडेट 40kWh का बड़ा बैटरी पैक होगा. इसके साथ ही, यह 400km से अधिक की रेंज दे सकती है. नई नेक्सन ईवी में वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती है. इसमें क्रूज़ कंट्रोल और पार्क मोड जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. कार में एयर-प्यूरिफायर भी दिया जा सकता है.

मुकाबला
बाजार में टाटा नेक्सन ईवी का मुकाबला एमजी जैडएस ईवी और हुंडई कोना ईवी से है. हालांकि, एमजी जैडएस ईवी की कीमत 20.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है और हुंडई कोना ईवी की कीमत 23.79 लाख रुपये से शुरू है.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget