एक्सप्लोरर

2022 Maruti Baleno फरवरी में इस दिन हो सकती है लॉन्च, यहां से कर पाएंगे बुकिंग

2022 Maruti Baleno Launch Date: मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) इस साल कई नई कारें लॉन्च कर सकती है. इनमें नई 2022 मारुति सुजुकी बलेनो भी शामिल होगी.

New Maruti Baleno: मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki) इस साल कई नई कारें लॉन्च कर सकती है. इनमें नई 2022 मारुति सुजुकी बलेनो भी शामिल होगी. नए मॉडल की बलेनो को लेकर उम्मीद है कि यह कार फरवरी में लॉन्च की जा सकती है. ऐसे में अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2022 मारुति सुजुकी बलेनो को 10 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 बलेनो की बुकिंग 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा. इसे नेक्सा डीलरशिप से ऑनलाइन भी बुक किया जा सकेगा. 

मारुति सुजुकी नई जेनरेशन की बलेनो का बाहरी डिज़ाइन पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुका है. निर्माता ने एक्सटीरियर को पूरी तरह से नया रूप दिया है और इंटीरियर में भी कुछ अपडेट हैं. इसमें फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, फ्रंट और रियर बम्पर, और टेललाइट्स को अपडेट किया जा सकता है. मौजूदा मॉडल की तुलना में नई कार को ज्यादा स्पोर्टी बनाया जा सकता है. मौजूदा मॉडल नेक्सा ब्लू, मैटेलिक प्रीमियम सिल्वर, मैग्मा ग्रे, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और पर्ल फीनिक्स रेड कलर ऑप्शन्स मिलते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि नई नई बलेनो कुछ अन्य कलर ऑप्शन्स के साथ पेश की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

हालांकि, मैकेनिकल रूप से बलेनो में किसी बड़े अपडेट की उम्मीद नहीं कर रहे हैं.  नई बलेनो मौजूदा मॉडल के समान इंजन विकल्पों में ही आ सकती है. इसके साथ ही बलेनो का हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है लेकिन अगर वह आएगा तो बाद में लॉन्च किया जाएगा. मौजूदा बलेनो में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6,000 आरपीएम पर 82 एचपी मैक्सिमम पावर और 4,200 आरपीएम पर 113 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है.

कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर मौजूदा समय में मारुति बलेनो का मुकाबला Hyundai i20 (ह्यूंदे i20), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से है.

ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे

बता दें कि वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने (जनवरी 2022) अपनी सेलेरियो गाड़ी का एस-सीएनजी संस्करण बाजार में उतारा है. इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये है. 

कंपनी ने इसके लेकर बताया है कि एस-सीएनजी प्रौद्योगिकी वाली नई सेलेरियो में के-श्रृंखला का 1.0 लीटर का इंजन लगा है. कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget