एक्सप्लोरर

Car Tips: क्या आपकी कार भी देती है कम माइलेज, ये आदतें हो सकती हैं वजह

कई बार हम जानें अनजानें में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से गाड़ी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता है. आज हम आपका इन छोटी-छोटी गलतियों की तरफ ध्यान दिलाना चाहते हैं ताकी किसी भी नुकसान से बचा जा सके.

अक्सर आपने लोगों को शिकायत करते देखा होगा कि उनकी गाड़ी अच्छा माइलेज नहीं दे रही है या फिर फ्यूल ज्यादा यूज हो रहा है. लेकिन इसके पीछे की वजहों पर ध्यान नहीं देते हैं. कई बार एक गलती से कार में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. हम आज इस खबर में आपको वह कारण बताने जा रहे हैं जिनके चलते कार में फ्यूल की खपत बढ़ती है या कार कम माइलेज देती है.

कार सर्विस
समय पर कार की सर्विस नहीं कराना माइलेज खराब होने का सबसे बड़ा कारण है अक्सर लोग समय पर अपनी कार की सर्विस नहीं कराते, समय पर सर्विस न होने पर इसका असर कार के इंजन पर पड़ता है जिसकी वजह से माइलेज कम होने लगती है. यह भी देखने में आता है कि लोग सस्ती सर्विस और सस्ते पार्ट्स और लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं जोकि काफी घातक साबित हो सकते हैं. इसलिए सही जगह से सर्विस करायें और कोई भी सर्विस मिस न करें.

बार-बार न करें क्लच का यूज
गाड़ी चलाते समय बार-बार क्लच का इस्तेमाल करना फ्यूल की खपत को बढ़ा देता है और साथ ही क्लच प्लेट्स को भी भारी नुकसान पहुंचता है. इसलिए जब जरूरत हो तब ही क्लच का इस्तेमाल करें.इतना ही नहीं ड्राइव के दौरान एक्सिलरेटर पेडल को आराम से दबाएं, ऐसा करने से आपकी गाड़ी में फ्यूल की खपत कम होगी.

ओवरलोड
लोग अपनी गाड़ी में फालतू सामान रखते हैं, जिसकी वजह से गाड़ी का वजन बढ़ जाता है. और ऐसे में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए कार में फालतू सामान रखने से बचें.

एयर प्रेशर का रखें ध्यान
अगर आप अपनी गाड़ी के टायर्स में रेगुलर एयर प्रेशर सही नहीं रखते तो यह कम माइलेज का एक बड़ा कारण है. इसलिए हफ्ते में दो बार टायर प्रेशर चेक करायें. ऐसा करने से गाड़ी की माइलेज बेहतर होगी.

लोअर गियर में भूलकर भी न करें ये काम
गाड़ी चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आने लगती है. दोस्तों अगर आप भी अपनी कार की माइलेज में इजाफा चाहते हैं तो आज ही इन बातों पर गौर कीजिये, आपको नतीजे बेहतर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें

Car Parking Tips: कार पार्किंग के लिए इन टिप्स को अपनाएं, सुरक्षित रहेगी आपकी गाड़ी

Car Sunroof : कार में सनरूफ जरूरी या फैशन, जानें इसके फायदे और नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget