एक्सप्लोरर

कार पार्क करने में होती है दिक्कत? अपनी गाड़ी में लगवाएं ये तकनीकी फीचर, नहीं होगी परेशानी

Car Parking Technical Features: कार पार्क करते समय लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कम स्पेस के चलते लोगों से कार पार्किंग में गलती भी हो जाती है तो कुछ फीचर आपकी मदद कर सकते हैं.

Car Parking Technical Features: कार ड्राइव करना कई लोगों को पसंद होता है. वहीं कुछ लोगों को अपने काम के चलते भी कार चलानी पड़ती है. लेकिन, इन लोगों में ऐसे कई कार चालक होते हैं, जिन्हें गाड़ी चलाते वक्त उसे पार्क करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हमारे यहां ऐसे भी कई शहर हैं, जहां पार्किंग स्लॉट काफी टाइट होते हैं. इन शहरों में वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि कार पार्क करने के लिए ज्यादा स्पेस की सुविधा नहीं होती. कई बार कार चलाने में माहिर लोग भी कम जगह होने के चलते गाड़ी पार्क करने में गलती कर बैठते हैं. ऐसे में कार में कई ऐसे फीचर्स को इंस्टॉल किया जा सकता है जो गाड़ी पार्क करने में मदद कर सकें.

कार पार्क करने में मददगार टेक्निकल फीचर्स

कार पार्क करते समय गाड़ी की लंबाई-चौड़ाई, पार्क करने में मिल रही जगह, पार्किंग एरिया में खड़े दूसरे वाहने से दूरी, इन सभी बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है. कार पार्किंग को आसान बनाने के लिए गाड़ियों में कई एडवांस फीचर आ गए हैं, जिनकी मदद से टाइट स्लॉट पार्किंग एरिया में भी आसानी से गाड़ी को पार्क किया जा सकता है. ऑटोमेकर्स ने अपनी कारों में इन फीचर को इंस्टॉल करना भी शुरू कर दिया है. कार ड्राइविंग को आसान बनाने में 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर्स टेक्नोलॉजी का बड़ा योगदान है.

360-डिग्री कैमरा फीचर

आज के समय में लॉन्च हो रही कारों में 360-डिग्री कैमरा का फीचर देखने को मिल रहा है. सेफ्टी फीचर के तौर पर कई कंपनियां अपने मॉडल में इस फीचर को इंस्टॉल कर रही हैं. ये 360-डिग्री कैमरा फीचर एक पक्षी की आंख (bird's eye) की तरह काम करता है. इस फीचर की मदद से कई एंगल से कार के चारों तरफ के क्षेत्र को देखा जा सकता है.

पार्किंग सेंसर्स फीचर

गाड़ी पार्क करते समय सबसे ज्यादा प्रयोग करने वाला फीचर पार्किंग सेंसर है. इस फीचर को सभी तरह की कार में इंस्टॉल किया जाता है. अगर किसी कार में ये फीचर नहीं दिया गया है, तो इसे मार्केट से भी इंस्टॉल करवाया जा सकता है. इन सेंसर्स में भी रियर पार्किंग सेंसर का कार में होना काफी आम बात है. वहीं कई गाड़ियों में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिया होता है. कार पार्क करते वक्त किसी चीज के गाड़ी के टकराने से पहले ही ड्राइवर के पास एक ऑडियो अलर्ट आ जाता है, जिससे गाड़ी को उस चीज से टकराने से बचाया जा सकता है.

पार्किंग कैमरा फीचर

कार में मिलने वाला पार्किंग कैमरा फीचर, पार्किंग सेंसर्स की तरह ही काम करता है. आज के समय में मार्केट में आ रही कारों में रियर पार्किंग कैमरा और फ्रंट पार्किंग कैमरे का फीचर देखने को मिल रहा है. 360-डिग्री कैमरे का आना पार्किंग कैमरा का ही इंटीग्रल पार्ट है. इन सभी फीचर की मदद से कार को पार्क करने में आसानी रहती है.

ये भी पढ़ें

Mahindra XUV 3XO के इंटीरियर का हुआ खुलासा, 29 अप्रैल को होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget