एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
Car Safety Tips During Diwali: दिवाली पर एक छोटी सी चिंगारी आपकी महंगी कार को बर्बाद कर सकती है. जानें पटाखों और दीयों से अपनी गाड़ी को सुरक्षित रखने के कुछ आसान व जरूरी टिप्स.

हमारे देश में अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार मनाया जायेगा. दिवाली में सभी के घर दिया और झालर लगते हैं. जबकि इसके अलावा दिवाली के मौके पर पटाखों से भी आतिशबाजी देखने को मिलती है. अक्सर देखा जाता है कि जो लोग थोड़ी सी लापरवाही से पटाखे जलाते हैं उनके साथ कोई हादसा हो जाता है. वहीं दिवाली में पटाखे जलाते समय बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि इससे आपके कार को भी नुकसान हो सकता है.
क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी भी आपकी लाखों रुपये की चमचमाती कार को पल भर में राख में बदल सकती है या उसे भारी नुकसान पहुंचा सकती है. यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी गाड़ी को हर तरह के खतरे से बचाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स जो की सभी कार मालिक के लिए बेहद जरूरी है.
कवर का इस्तेमाल करें
आपको बता दें कि दिवाली के दिनों में कार को सही जगह पर पार्क करना बहुत जरूरी होता है. कोशिश करें कि अपनी गाड़ी को गैरेज, बेसमेंट या कवर्ड पार्किंग में ही खड़ी करें. अगर आपके पास कवर्ड पार्किंग की सुविधा नहीं है तो गाड़ी को ऐसे खुले इलाके में बिल्कुल न खड़ा करें जहां लोग पटाखे फोड़ रहे हों.
वहीं सबसे जरूरी बात यह है कि दिवाली की रात गाड़ी पर कपड़ा या नायलॉन का कार कवर लगाने की गलती बिल्कुल न करें. ज्यादातर कार कवर बहुत जल्दी आग पकड़ते हैं और अगर कोई चिंगारी उस पर गिरती है तो पूरा कवर जलकर कार के पेंट और शीशों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें
जानकारी दें दे कि पटाखों का धुंआ, बारूद के गर्म कण और उड़ते हुए रॉकेट किसी भी छोटी सी दरार से कार के केबिन के अंदर घुस सकते हैं. इसलिए कार के सभी शीशे और सनरूफ पूरी तरह से बंद कर दें. अगर कार के अंदर फैब्रिक सीट्स या कागजात मौजूद हैं तो एक छोटी सी चिंगारी भी केबिन के अंदर आग भड़का सकती है.
जबकि इसके अलावा त्योहार से एक-दो दिन पहले अपनी कार पर अच्छी क्वालिटी का बॉडी पॉलिश या वैक्स कोटिंग करवा लें. यह वैक्स लेयर पटाखों से निकलने वाले हल्के गर्म बारूद के कणों से गाड़ी के ओरिजिनल पेंट को जलने या दाग-धब्बे पड़ने से काफी हद तक बचाती है.

CNG गाड़ी वाले रखें खास ध्यान
वहीं अगर आपकी कार सीएनजी है तो आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योकि गैस से चलने वाली गाड़ियों में किसी भी प्रकार का लीक होना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. त्योहार के दौरान अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर के वॉल्व को कसकर बंद रखें और यह चेक करे लें की पाइपलाइन में कोई लीकेज न हो.
गलती से भी सीएनजी कार के आसपास या उसके बिल्कुल बगल में पटाखे न फोड़ें. इसके अलावा गाड़ी के अंदर किसी भी तरह का परफ्यूम या सैनिटाइजर स्प्रे करके न रखें. क्योंकि ये तेजी से आग पकड़ने वाले प्रोडक्ट होते हैं. थोड़ी सी लापरवाही गैस किट वाली गाड़ियों में बड़े हादसे का सबब बन सकती है.
कार में रखें फायर एक्स्टिंग्विशर
बता दें कि किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पहले से ही की गई तैयारी सही होती है. दिवाली के इस पावन मौके पर अपनी गाड़ी के केबिन में एक छोटा पोर्टेबल फायर एक्स्टिंग्विशर जरूर रखें. यदि आपकी गाड़ी पर या उसके आसपास कोई चिंगारी गिरकर आग पकड़ती है तो आप तुरंत इस सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा सकते हैं.
वहीं इसके अलावा अपनी कार का इंश्योरेंस क्लेम स्टेटस और कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी का कवरेज भी चेक कर लें. अगर पटाखों से आपकी गाड़ी को कोई नुकसान पहुंचता है तो कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी के जरिए आपको क्लेम मिलने में आसानी होती है. इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी दिवाली को सुरक्षित और खुशहाल बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?






















