एक्सप्लोरर

Triumph New Bike: 20.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई बाइक, मिलेंगे कार जैसे एडवांस फीचर्स

Triumph New Bike: ट्रायम्फ ने भारत में अपनी नई Tiger 1200 बाइक 20.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दी है. इसमें मिलते हैं कार जैसे कई आधुनिक फीचर्स.

Triumph New Bike: इंडिया में लग्जरी और पावरफुल बाइक्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है. जिसके चलते हमारे देश में सभी कंपनियां भी कई बेहतरीन बाइक्स लॉन्च कर चुकी हैं. इस बीच  भारतीय मार्केट में अपनी बेहतरीन पकड़ बना चुकी ट्रायम्फ कंपनी ने एक बेहद ही शानदार बाइक लॉन्च की है. जिसके बाद हर तरफ इसकी चर्चा चल रही है. दरअसल ट्रायम्फ ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय और दमदार एडवेंचर बाइक नई ट्रायम्फ टाइगर 1200 को लॉन्च कर दिया है.

जबकि इस बाइक की कीमत 20.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं बाइक का सबसे महंगा मॉडल 23.49 लाख रुपये है. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि ट्रायम्फ टाइगर 1200 में कौन-कौन ही खूबियां और कार जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

बाइक में दमदार इंजन

आपको बता दें कि ट्रायम्फ टाइगर 1200 मोटरसाइकिल में 1160cc का लिक्विड-कूल्ड 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह पॉवरफुल इंजन 9250 आरपीएम पर लगभग 156 BHP की जबरदस्त पावर और 6750 RPM पर 130 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. जबकि कंपनी ने इसके इंजन, पिस्टन, सिलेंडर हेड और एग्जॉस्ट सिस्टम में कई सुधार किए हैं.

जिससे इसकी परफॉर्मेंस और ज्यादा स्मूथ हो गई है. वहीं इसके गियरिंग रेशियो में भी बदलाव किया गया है ताकि खराब रास्तों और धीमी रफ्तार में भी बाइक पर पूरा कंट्रोल बना रहे. यह बाइक हर तरह के मुश्किल रास्तों और हाईवे पर आसानी से चलने में सक्षम है.

Triumph New Bike: 20.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई बाइक, मिलेंगे कार जैसे एडवांस फीचर्स

यह भी पढ़ें: Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?

बाइक में मिल रहा कार जैसा फीचर्स

जबकि इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिए गए वे हाई-टेक फीचर्स हैं जो की अक्सर प्रीमियम कारों में ही पाए जाते हैं. नई टाइगर 1200 में Bosch का एडवांस फ्रंट और रियर रडार सिस्टम दिया गया है. इसकी मदद से बाइक में अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन चेंज असिस्ट और रियर डिस्टेंस वार्निंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं.

वहीं इसके अलावा इसमें सेमी-एक्टिव शोवा सस्पेंशन दिया गया है जो रास्ते के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेता है. जिससे खराब सड़कों पर भी राइडर को बिल्कुल झटके महसूस नहीं होते हैं और कार जैसा लग्जरी सफर मिलता है.

Triumph New Bike: 20.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई बाइक, मिलेंगे कार जैसे एडवांस फीचर्स

बाइक में मिलता है टचस्क्रीन भी

जानकारी दें दे कि राइडर के एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए इस बाइक में 7 इंच की हाई-डिफ़िनिशन टचस्क्रीन टीएफटी डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले बहुत ही ब्राइट और यूज़ करने में आसान है. जो सभी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाती है. इसके साथ ही इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है.

जबकि बाइक के फ्यूल टैंक के पास एक खास वाटरप्रूफ फोन कंपार्टमेंट बनाया गया है जिसके अंदर ही यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा दी गई है. ताकि सफर के दौरान फोन आसानी से चार्ज हो सके.

किन बाइक्स से है मुकाबला?

आपको बता दें कि ट्रायम्फ ने इस बाइक को दो वेरिएंट्स में उतारा है पहला GT Pro और दूसरा Rally Explorer है. GT Pro वेरिएंट अलॉय व्हील्स और 20-लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है. जो शहर और हाइवे की राइडिंग के लिए बेहतरीन है.

वहीं Rally Explorer में स्पोक व्हील्स और बड़ा 30-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जो लंबी ऑफ-रोड यात्राओं के लिए बेहतरीन है. जबकि मार्केट में ट्रायम्फ टाइगर 1200 की टक्कर  BMW R 1300 GS और Ducati Multistrada V4 जैसी धाकड़ बाइकों से है. जिनके मुकाबले ट्रायम्फ ने इसे बेहद आकर्षक कीमत पर उतारा है.

यह भी पढ़ें: Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
Winter Bike Tips: ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget