एक्सप्लोरर

Car Comparison: Citroen C3 खरीदें या Nissan Magnite Turbo,जानें ड्राइव करना है ज्यादा मजेदार 

C3 टर्बो के टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से कुछ ज्यादा है जबकि मैग्नाइट टर्बो की रेंज 9 लाख रुपये से शुरू होती है. कुल मिलाकर ये दोनों कारें 12-13 kmpl का माइलेज देती हैं.

Citroën C3 vs Nissan Magnite Turbo: कार खरीदना लोगों के लिए एक तरह से भावनाओं से जुड़ा होता है. लेकिन किसी कार के लिए उसकी परफॉर्मेंस भी उतनी ही आवश्यक है, जितना कि उसका माइलेज. 10 लाख रुपये से कम कीमत की पॉवरफुल कारों की बात करें, तो आज हम जिन दो कारों के बारे में बताने वाले हैं, वो आपके लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देती हैं. Citroen C3 बाजार में एक नई SUV नहीं है, लेकिन यह एक सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUVs के सेगमेंट में काफी अच्छी है. वहीं, मैग्नाइट बाजार में इस सेगमेंट में लंबे समय से एक लोकप्रिय विकल्प रहा है और इसकी खासियत यह है कि टर्बो-पेट्रोल मैनुअल फॉर्म में उपलब्ध है और इन दोनों कारों की कीमत 10 लाख रुपये से कम है. इन दोनों का कंपैरिजन देखना बहुत दिलचस्प होगा. 

कैसा है लुक?

C3 का लुक देखने में बहुत शानदार है और अपने डिजाइन और लुक में यह बहुत ही स्पेशल है. इसका डीआरएल ग्रिल के साथ पूरा डिजाइन फ्रेश और अलग दिखता है. मैग्नाइट भी इसे टक्कर देती है, जिसमें मिलने वाला L'शेप्ड DRLs और ग्रिल डिज़ाइन, इसे एक बोल्ड SUV स्टांस देता है. यह एक अच्छी दिखने वाली कार है. मैग्नाइट, सी3 की तुलना में थोड़ी लंबी है, लेकिन सिट्रोएन की कार की हाईट  अधिक है और इसके शार्प डिजाइन के कारण यह अपनी अधिक ध्यान आकर्षित करती है.

फीचर्स

C3 की कीमत भी अन्य कारों से अलग है. इसके डैशबोर्ड पर एयर वेंट्स का पैटर्न हाई क्वॉलिटी के साथ बड़े 10 इंच के टचस्क्रीन के साथ है यह एक प्रीमियम कार लगती है, इसका स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन भी अलग है. डिज़ाइन और क्वालिटी के मामले में C3 अधिक अच्छी है, लेकिन इसमें कई जगहों कॉस्ट कटिंग भी देखने को मिलती है. मिरर्स के लिए एक पुराने मैनुअल एडजस्टमेंट का इस्तेमाल किया गया है, इसमें कोई रियर कैमरा या वाइपर नहीं है. C3 में जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, वह है इसका बड़ा इंटीरियर और वेंटिलेट केबिन, जबकि एसयूवी जैसी ड्राइविंग कंडीशन के साथ मैग्नाइट में एक लंबा व्हीलबेस मिलता है.

मैग्नाइट के इंटीरियर को एयर वेंट्स के लिए कूल लुक के साथ बढ़िया तरीके से डिजाइन किया गया है, जबकि फीचर के मामले में इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक के साथ बहुत कुछ दिया गया है.

ड्राइविंग एक्सपीरियंस

ड्राइविंग की बात करें तो C3 आपको अपनी स्पीड से चौंका देती है. 110 बीएचपी के पॉवर के साथ, सी3 टर्बो आसानी से सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाली कारों में से एक है जिसे आप 10 लाख रुपये से कम में खरीद सकते सकते हैं. इसे शहर के उपयोग के लिए भी शानदार ढंग से ट्यून किया गया है और इसलिए, इसमें बहुत अधिक डाउनशिफ्ट की भी आवश्यकता नहीं होती है. इसका 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी इस्तेमाल करने में काफी आसान है. इसकी ड्राइव और सस्पेंशन इसे एक अधिक महंगी कार की तरह महसूस करती है और यह खराब सड़कों पर भी अच्छी तरह चलती है. इसकी सवारी की हमारी सड़कों के हिसाब से बहुत शानदार है. इस कीमत पर इस कार का कोई मुकाबला नहीं है.

कैसा है इंजन?

मैग्नाइट अपने 100 bhp पॉवर टर्बो इंजन के साथ शानदार प्रदर्शन करती है. मैनुअल वर्जन में इसकी ड्राइविंग बहुत मजेदार है. C3 के इंजन में बहुत अधिक पॉवर है, लेकिन यह उसे बढ़िया टक्कर देता है, और इसमें समान रूप से 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. मैग्नाइट ड्राइव करने में काफी आसान है और खराब सड़कों पर भी इसमें अच्छी ड्राइविंग महसूस होती है.

कीमत?

C3 टर्बो के टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से कुछ ज्यादा है जबकि मैग्नाइट टर्बो की रेंज 9 लाख रुपये से शुरू होती है. कुल मिलाकर ये दोनों कारें 12-13 kmpl का माइलेज देती हैं. वहीं इसका परफॉर्मेंस भी बहुत शानदार है. मैग्नाइट एसयूवी का लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस बहुत अच्छा है, जो अपनी कीमत के लिहाज से एकदम सही है. जबकि सी3 ज्यादा मजबूत और बेहतरीन इंजीनियरिंग का प्रयोग किया गया है. C3 टर्बो ड्राइव करने में भी बहुत मजेदार है और इसका अलग लुक इसे खरीदने के आकर्षित करता है. ये दोनों ही कारें इस सेगमेंट में अपनी अपनी कीमत के अनुसार फिट बैठती हैं.

यह भी पढ़ें :- नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में मिलेंगे ये फीचर्स हैं, भूल जाएंगे पुरानी क्रिस्टा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget