एक्सप्लोरर

Car Care Tips: ...तो खराब हो जाएगी आपकी कार? बदलते मौसम में इन बातों का रखें खास ख्याल

Car Tips and Tricks: कार खरीदने के साथ ही वाहन का ठीक तरह से रखरखाव भी करना चाहिए. इस बदलते मौसम में कार और बाइक के खराब होने की आशंका रहती है. इसके लिए टायर से लेकर इंजन तक की देखभाल करनी चाहिए.

Car Tips: देश में कई जगहों पर भयंकर गर्मी पड़ रही है, तो कहीं मॉनसून दस्तक दे चुका है. देखा जाए तो मौसम का मिजाज़ बदलता जा रहा है. वहीं कार या बाइक चलाने वालों को हर मौसम में ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है. कार या बाइक चलाने के साथ ही, उस वाहन का ठीक तरह से रखरखाव करना जरूरी है. चलिए जानते हैं कि इस बदलते मौसम में अपने वाहन का ख्याल किस तरह से रखें.

वाहन की रोजाना करें साफ-सफाई

कार की साफ-सफाई करते रहना बहुत जरूरी है. गाड़ी को हफ्ते में एक बार साफ कपड़े से जरूर पोंछना चाहिए. इसके साथ ही हर छह महीने में गाड़ी की धुलाई करनी चाहिए और उसे वैक्स ट्रीटमेंट भी देना चाहिए. इससे सड़क की गंदगी से आपकी गाड़ी का पेंट खराब नहीं होगा और कार हमेशा चमचमाती हुई नजर आएगी.

कार की सर्विसिंग कराना है जरूरी

कार के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस जरूरी है. हर छह महीने या कार के पांच हजार मील की दूरी तय करने के बाद कार को रूटीन मेंटेनेंस के लिए भेज देना चाहिए. मेंटेनेंस के वक्त गाड़ी का ऑयल चेंज कराया जा सकता है और गाड़ी का जो भी पार्ट सही से काम नहीं कर रहा, उसे भी बदलवाया जा सकता है. कार में लगे एसी फिल्टर की भी जांच कराएं. अगर एसी फिल्टर गंदा हो गया है, तो उसे भी बदलवा लें.

गाड़ी के ब्रेक्स की करें जांच

गाड़ी के ब्रेक्स का ध्यान ड्राइवर को खुद ही रखने की जरूरत होती है. इसके लिए टाइम लाइन नहीं है. जब भी आपको लगे कि आपकी गाड़ी के ब्रेक्स ठीक तरह से नहीं लग रहे हैं, तो तुरंत ही मेकेनिक से कार के ब्रेक्स को ठीक कराएं.

टायरों का रखें खास ध्यान

टायर ही गाड़ी का वो हिस्सा है, जो सीधे सड़क के संपर्क में रहता है. बेहतर ड्राइविंग के लिए टायरों का ठीक ढंग से काम करना जरूरी है. समय-समय पर टायर प्रेशर की भी जांच करते रहना चाहिए. गर्मी के मौसम में टायरों के ज्यादा गर्म होने से टायर के फटने का खतरा बना रहता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए टायर प्रेशर का बैलेंस होना जरूरी है.

किसी आवाज और लीकेज को न करें इग्नोर

अगर आपकी गाड़ी आवाज कर रही है या इसके फ्लूड के लीकेज की गंध आ रही है या गाड़ी से कोई भी फ्लूड बाहर निकल रहा है, तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें. शुरुआत में ही इसे मैकेनिक से रिपेयर करवा लें. अगर आपने देरी की, तो आपके पास से ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Renault Austral E-Tech: रेनॉ की ऑस्ट्रल ई-टेक हाइब्रिड भारत आएगी? इनोवा को देती है कड़ी टक्कर

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंज्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
E20 विवाद में नई कार देने को तैयार नहीं मारुति, कंज्यूमर फोरम के खिलाफ उठा लिया यह बड़ा कदम
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? 2032 तक 12 गुना बढ़ सकता है भारत का EV बाजार
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?
पेट्रोल या एथेनॉल, 10 हजार किमी ड्राइव करने में कौन-सा फ्यूल पड़ेगा सस्ता?

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget