एक्सप्लोरर

Car Buying Tips: पुरानी गाड़ी खरीदते समय इस जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना कर बैठेंगे अपना ही नुकसान

अगर आप भी सेकेंड कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है, हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहें जिन्हें फॉलो करके आप बेहतर गाड़ी का चुनाव कर पायेंगे.

Used Cars Buying Tips: बहुत सारे लोग अपने लिए एक कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन एक नई कार खरीदने का सपना हर किसी के लिए सच नहीं हो पाता है, क्योंकि इनकी कीमत बहुत अधिक होती है. ऐसे में बहुत से लोग एक यूज्ड सेकेंड हैंड कार खरीदना ही बेहतर समझते हैं. लेकिन एक पुरानी कार खरीदना भी कोई मामूली काम नहीं है, क्योंकि इसमें अगर जरा सी भी लापरवाही या चूक हुई तो आपकी जीवन भर की बचत बर्बाद हो सकती है, और आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए यदि आप भी एक पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना अपना कोई नुकसान कराए एक बेहतरीन यूज्ड कार अपने घर ला सकते हैं. 

बजट का रखें ध्यान

पुरानी कार खरीदने से पहले सबसे पहले आपको अपने बजट को तय कर लेना चाहिए. इसके बाद आप अपनी पसंद की गई कार की मार्केट वैल्यू और रीसेल वैल्यू और डिमांड के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें. साथ ही समान मॉडल की कार का रेट अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी जरूर चेक कर लें. कभी भी अपने निर्धारित बजट से अधिक वैल्यू की कार न खरीदें.  

अच्छे से लें टेस्ट ड्राइव

कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले उसकी एक लंबी टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी में कोई खराबी न हो, साथ ही गाड़ी चलाते समय उसके इंजन समेत अन्य सभी पार्ट्स के आवाजों पर भी विशेष ध्यान दें. साथ ही यह गाड़ी चलाने में कितनी आरामदायक है, और उसके इंजन की परफॉर्मेंस कैसी है, इसका भी जरूर ध्यान दें. साथ ही हो सके तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी गाड़ी को जरूर चलवाकर देखें.

करें असेसमेंट

टेस्ट ड्राइव लेने के बाद कार में ड्राइव के दौरान महसूस हुई सभी कमियों का उसके मार्केट प्राइस और आस्किंग प्राइस के अनुसार मूल्यांकन करें. यदि कोई छोटी मोटी कमी है तो उसे ठीक कराने के खर्चे का भी मूल्यांकन जरूर करें. इसके बाद गाड़ी की सही वैल्यू तय करें. 

मैकेनिक से करवाएं चेक

आखिर में गाड़ी खरीदने से पहले उसे किसी अच्छे मैकेनिक से या कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जरूर चेक करवा लें. इससे आपको गाड़ी की उन कमियों का पता कर सकते हैं जो आप नहीं समझ पाएं हो.

चेक करें सर्विस रिकॉर्ड

गाड़ी फाइनल करने से पहले उसके सर्विस रिकॉर्ड को भी जरूर चेक करें, इससे आपको पता चल जाएगा कि गाड़ी की कितनी सर्विस कराई गई है और उसके किस किस पार्ट्स को चेंज किया गया है. साथ ही यह भी जरूर चेक कर लें कि गाड़ी का मीटर न बैक किया गया हो. सर्विस रिकॉर्ड सही मिलने पर आप डील फाइनल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- BYD तैयार कर रही है एक नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी 1200 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget