एक्सप्लोरर

New Electric SUV: BYD तैयार कर रही है एक नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी 1200 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज

इसके लुक की बात करें तो इस एसयूवी में फ्लैट रूफलाइन और एक उठी हुई एसयूवी स्टांस के साथ एक बॉक्सी लुक देखने को मिलेगा. यह 5 मीटर से अधिक की लंबाई के साथ साइज में भी काफी बड़ी होगी.

BYD New SUV: चीनी वाहन निर्माता कंपनी BYD फिलहाल भारत में अपने दो प्रॉडक्ट्स की बिक्री करती है, जिनमें नई लॉन्च हुई Atto 3 प्रीमियम SUV भी शामिल है. अब BYD ग्लोबल लेवल पर अपनी नई SUVs सहित आने वाले सालों में कई नए मॉडलों की लॉन्चिंग के साथ अपने लाइन अप में विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है. यह ईवी निर्माता कंपनी अब और अधिक प्रीमियम कारें बना रही है. बीवाईडी का अगला प्रोडक्ट एक बड़े साइज का ऑफ-रोडर होगा, जो कि जी-क्लास को टक्कर देगी.

पावरट्रेन 

इस कार में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगा. साथ ही इसमें लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा. यह नई एसयूवी एफ लाइन मॉडल के तहत आएगी. इसमें लगा मोटर लगभग 700 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करेगा. यह नई एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस के साथ एक हार्डकोर ऑफ-रोडर होगी. यह नई एसयूवी कंबाइंड रूप से लगभग 1200 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी. यानि इसी एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन वाली एसयूवी की तरह लंबी दूरी तक आसानी से यात्रा की जा सकेगी. 

लुक

इसके लुक की बात करें तो इस एसयूवी में फ्लैट रूफलाइन और एक उठी हुई एसयूवी स्टांस के साथ एक बॉक्सी लुक देखने को मिलेगा. यह 5 मीटर से अधिक की लंबाई के साथ साइज में भी काफी बड़ी होगी. साथ ही यह ढेर सारे फीचर्स से भी लैस होगी. यह कंपनी आने वाले समय में ट्रकों के साथ-साथ अन्य एसयूवी भी बाजार में पेश करेगी. कम्पनी पहले से ही यांगवांग ब्रांड के तहत यू8 एसयूवी की बिक्री करती है. लेकिन नई एसयूवी अधिक मजबूत पेशकश साबित हो सकती है, क्योंकी इसमें केवल इलेक्ट्रिक के स्थान पर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगा.

कब होगी लॉन्च?

नई एफ मॉडल एसयूवी 2024 में वैश्विक बाजारों में आएगी, लेकिन इसके भारत में आने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. हालांकि अधिक रेंज के साथ इसका हाइब्रिड पावरट्रेन भारतीय सड़कों के लिए काफी अच्छा है. फिलहाल BYD, भारतीय बाजार में आने वाले समय में और अधिक मॉडल्स को पेश करने की योजना बना रही है. कंपनी देश में अपना अगला प्रोडक्ट सील सेडान के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था.

यह भी पढ़ें :- फरवरी में जमकर हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की बिक्री, ब्रेजा रही सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget