एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी से हैं परेशान, ऐसे चलेगा चिलचिलाती धूप से कार का AC

Solar Power Car Air-Conditioner: गर्मी के मौसम में इस चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है. लोग बाहर घूमने जाने से भी कतराते हैं. लेकिन अब आप अपने सफर के दौरान मिनी सोलर AC का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Car Air-Conditioner: अगर आप भी इस तपाने वाली धूप से परेशान हैं और अपनी कार में कहीं घूम भी नहीं आ रहे हैं, तो आ गया है आपके लिए पर्सनल AC और आपका ये पर्सनल एसी इस चिलचिलाती धूप से ही एनर्जी लेकर आपको ठंडक देगा. गर्मी के मौसम में अगर धूप ही राहत देने का जरिया बन जाए, तो फिर दिक्कत ही क्या है. कार में इस तरह के एयर-कंडीशनर को गाड़ी के शीशे पर भी लटकाया जा सकता है.

सोलर पावर से पंखा, बिजली और यहां तक कि कार के चलने के बारे में भी आपने सुना होगा. लेकिन अब आप सोलर एनर्जी से चलने वाले AC को कार में इंस्टॉल कर सकते हैं. ये AC सूरज से एनर्जी लेकर आपको ठंडी-ठंडी हवा देगा, जिससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी.

कैसे चलेगा मिनी सोलर AC?

कार में लगने वाले इस मिनी सोलर AC में एक तरफ सोलर पैनल लगा होता है और दूसरी तरफ इसमें पंखे लगे हैं. इस मिनी AC में लगा सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाने का काम करता है, जिसकी वजह से इसमें लगे पंखे घूमने लगते हैं और कार के अंदर ठंडी हवा जाती है. इस मिनी सोलर AC को कार के शीशे पर लटकाया जा सकता है, वहां से ये AC ज्यादा-से-ज्यादा सोलर एनर्जी लेगा और आपको ठंडी हवा देगा.

किफायती है मिनी सोलर AC

इस AC की सबसे बड़ी बात ये है कि ये एक ईको-फ्रेंडली AC है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है. इस एसी से आपके और आपकी फैमिली के लिए हार्मलैस ड्राइविंग इनवायरमेंट मिलेगा. सोलर पावर से इस मिनी सोलर AC का फैन एक मिनट में 4500 रिवोल्यूशन ले सकेगा.

अगर कार में पीछे वाली सीट पर AC की हवा सही ढंग से न पहुंचे, तो इस एसी को बैकसीट पर आसानी से लगाया जा सकता है. इसे आप कार के शीशे पर लगा सकते हैं, जिसमें पंखे की साइड को अंदर की तरफ और सोलर पैनल को बाहर की तरफ करके लगाया जा सकता है. कार में इसे इंस्टॉल करने के लिए किसी प्लग या स्विच की भी जरूरत नहीं है. वहीं ये मिनी सोलर AC कार को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है.

कैसे खरीदें ये AC?

इस मिनी सोलर AC को आसानी से खरीदा जा सकता है. किसी भी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आप इस मिनी सोलर AC को अपनी कार में इंस्टॉल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Bike Tips and Tricks: बाइक चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, तभी बचेगी आपकी जान

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget