एक्सप्लोरर

Bike Tips and Tricks: बाइक चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, तभी बचेगी आपकी जान

Bike Riding Tips and Tricks: बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाने के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे सावधानी से बाइक को चलाया जा सके और किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे.

Bike Riding Tips: बाइक चलाने का सपना कई लोग देखते हैं. छोटी उम्र से ही खासतौर पर लड़कों में मोटरसाइकिल को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है, वो छोटी उम्र से ही बाइक को चलाना सीखना चाहते हैं. वहीं, लड़कियों में भी बाइक चलाने के लिए दिलचस्पी देखने को मिलती है. लेकिन, एक अच्छा बाइक राइडर वो होता है, जो सभी नियम-कानून को फॉलो करते हुए आसानी से बाइक चलाए. साथ ही राइडिंग के दौरान बाइक का भी ध्यान रखे. इसके लिए शुरुआत में ही मोटरसाइकिल चलाना सीखते वक्त ही सभी कायदे-कानून पता कर लेने चाहिए.

मोटरसाइकिल या बाइक चलाते वक्त कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इसे चलाना इतना भी आसान नहीं. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि काफी मुश्किल हो. बाइक राइडिंग की प्रैक्टिस करने से इसे बेहतर और स्मार्ट तरीके से चलाया जा सकता है. सबसे जरूरी बात ये कि बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है, इससे आप किसी दुर्घटना के समय बच सकते हैं. चलिए जानते हैं कि बेहतर तरीके से बाइक चलाने के लिए और किन बातों को अपनाना जरूरी है.

दो उंगलियों को क्लच पर रखें

बाइक चलाते वक्त क्लच लीवर का सही तरकी के इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. राइडर को क्लच पर दो उंगलियों को जरूर रखना चाहिए. लेकिन, अगर आप चारों उंगलियों से कल्च को ऑपरेट करते हैं, तो इसमें भी कोई परेशानी की बात नहीं है. आजकल की बाइक में क्लच लीवर को काफी हल्का बनाया जा रहा है, जिससे एक या दो उंगलियों से ही उसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. लेकिन, एक बात का ख्याल रखना जरूरी है कि अगर आपकी बाइक का क्लच सही नहीं है, तो आप बाइक नहीं चला सकते हैं.

बाइक को लेफ्ट और राइट घुमाने की प्रैक्टिस

देखा जाए तो बाइक को लेफ्ट टर्न करना, राइट टर्न लेने की तुलना में ज्यादा आसान रहता है. इसके पीछे के दो मुख्य कारण हैं, पहला ये कि ज्यादातर लोग राइट-हैंडेड होते हैं, जिससे हैंडल बार को लेफ्ट की तरफ टर्न करना ज्यादा आसान बन जाता है. वहीं दूसरा कारण ये कि बाइक में रियर ब्रेक लीवर राइट में होता है, जिससे राइट टर्न लेते वक्त सीधे पैर को नीचे रखना मुश्किल हो जाता है और साथ ही ब्रेक लगाना भी. इसी वजह से रेसिंग में भी पहला टर्न लेफ्ट हैंड पर रखा जाता है, जिससे राइडर का बाइक पर और ब्रेक पर सही तरह से बैलेंस बन सके.

हार्ड ब्रेक लगाने की प्रैक्टिस

बाइक चलाते वक्त आपके सामने कभी भी ब्रेक लगाने की स्थिति आ सकती है. इसके लिए आपको हार्ड ब्रेक लगाने की प्रैक्टिस करना भी जरूरी है. इसके लिए खुले एरिया या खाली पार्किंग लॉट में आपको प्रैक्टिस करनी चाहिए. इससे आपको ये पचा चल जाता है कि आप कितने समय में अपनी बाइक को तुरंत रोक सकते हैं.

इन सभी बातों के साथ ही लेन पोजिशनिंग सही होनी चाहिए. लेन पोजिशनिंग सही होनी चाहिए. साथ ही बाइक चलाते वक्त उस रास्ते की तरफ ध्यान दें, जिस ओर आपको जाना चाहिए. राइडिंग के वक्त आपका ध्यान रास्ते से नहीं भटकना चाहिए. इधर-उधर देखने से सड़क दुर्घटना के होने का खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें

TVS Apache की बाइक्स का Black Edition हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget