एक्सप्लोरर

टैक्स कटौती से Bullet से लेकर Splendor तक होंगी सस्ती, KTM और Pulsar पर भी पड़ेगा असर, जानें कितनी होगी बचत

सरकार ने 350cc तक की बाइक्स पर जीएसटी घटा दिया है. 350cc से ज्यादा वाली बाइक्स पर जीएसटी बढ़ा है. अब बुलेट चलाने का सपना पूरा हो सकता है. रॉयल एनफील्ड, बजाज KTM जैसी कई बाइक्स की कीमतों पर असर पड़ेगा.

त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार ने टू-व्हीलर मार्केट के लिए बड़ा ऐलान किया है. नई GST दरों के तहत अब 350cc तक की बाइक्स पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है. यानी आम ग्राहकों के लिए छोटी और मिड-सेगमेंट की बाइक्स सस्ती हो जाएंगी. वहीं 350cc से बड़ी इंजन क्षमता वाली बाइक्स को लग्जरी श्रेणी में डालकर उन पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है. इस फैसले से जहां एंट्री-लेवल बाइक्स की बिक्री बढ़ सकती है, वहीं प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स के शौकीनों को ज्यादा पैसा खर्च करना होगा.

रॉयल एनफील्ड की छोटी बाइक्स सस्ती

  • रॉयल एनफील्ड के लिए यह बदलाव मिला-जुला असर लाएगा. कंपनी की हंटर 350, क्लासिक 350, मेट्योर 350 और बुलेट 350 जैसी पॉपुलर बाइक्स अब सस्ती हो जाएंगी क्योंकि इन पर सिर्फ 18% GST लगेगा, लेकिन, वहीं दूसरी तरफ हिमालयन 450, गुरिल्ला 450, स्क्रैम 440 और 650cc सीरीज (Interceptor, Continental GT, Super Meteor और Shotgun) पर अब 40% टैक्स लगेगा. इससे इनकी कीमत बढ़ जाएगी और एडवेंचर-टूरर सेगमेंट में डिमांड थोड़ी धीमी पड़ सकती है.

बजाज और ट्रायम्फ की बाइक्स पर असर

  • बजाज ऑटो की Dominar 400 और Pulsar NS400Z अब 40% टैक्स स्लैब में आ गई हैं. इसके अलावा, बजाज-ट्रायम्फ के साझेदारी वाले मॉडल जैसे Speed 400, Scrambler 400X और Thruxton 400 भी महंगे हो जाएंगे. अब तक ये मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में किफायती विकल्प माने जाते थे, लेकिन टैक्स बढ़ने से इनकी वैल्यू-फॉर-मनी वाले छवि पर असर पड़ सकता है.

कितनी कम होगी स्प्लेंडर प्लस की कीमत

सरकार के इस फैसले से त्योहारों के समय टू-व्हीलर की खरीदारी और तेज होगी. उदाहरण के लिए, देखते हैं कि नई जीएसटी दर लागू होने के बाद हीरो स्प्लेंडर प्लस कितनी सस्ती हो सकती है. फिलहाल दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,426 रुपये है. अगर इस पर जीएसटी में लगभग 10% की कटौती होती है तो कीमत करीब 7,900 रुपये कम हो सकती है. इससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा.

हालांकि बाइक खरीदते समय एक्स-शोरूम कीमत के अलावा और भी चार्ज जुड़ते हैं. इसमें 6,654 रुपये का आरटीओ शुल्क, 6,685 रुपये का इंश्योरेंस प्रीमियम और लगभग 950 रुपये के अन्य चार्ज शामिल हैं. इन सबको जोड़ने पर दिल्ली में स्प्लेंडर प्लस की ऑन-रोड कीमत अभी करीब 93,715 रुपये होती है. अगर टैक्स में कमी का असर पूरी तरह दिखा, तो आने वाले समय में यह बाइक पहले से काफी ज्यादा किफायती हो सकती है.

KTM की पूरी रेंज होगी महंगी

  • KTM भारत में अपने स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक्स के लिए मशहूर है, लेकिन नई GST दरों से इसकी पूरी रेंज पर असर पड़ेगा. Duke सीरीज, RC सीरीज और Adventure सीरीज की ज्यादातर बाइक्स 350cc से ऊपर हैं, जिन पर अब 40% टैक्स लगेगा. इसका मतलब है कि फेस्टिव सीजन में KTM बाइक्स की कीमतें बढ़ेंगी और उनकी बिक्री पर दबाव आ सकता है.

  • अगर आप 350cc से कम इंजन वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, जैसे Royal Enfield Hunter या Classic, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि अब ये बाइक्स पहले से सस्ती होंगी, लेकिन अगर आपका सपना Himalayan 450, Bajaj Dominar 400 या KTM Adventure जैसी मिड और हाई-रेंज बाइक खरीदने का है, तो अब आपको ज्यादा बजट रखना होगा. सरकार का ये फैसला एक तरफ जहां आम ग्राहकों को फायदा देगा, वहीं प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों की जेब पर भारी पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा थार से लेकर हुंडई क्रेटा तक: GST 2.0 के बाद सस्ती होंगी ये पॉपुलर कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर पहली कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो ये 4 Maruti मॉडल जरूर देखें, बजट के हिसाब से चुनें अपनी पसंद
अगर पहली कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो ये 4 Maruti मॉडल जरूर देखें, बजट के हिसाब से चुनें अपनी पसंद
Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर
Honda ZR-V की कीमत ने मचाई खलबली, BMW X1-Kodiaq को टक्कर
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी Bajaj Platina?
फुल टैंक में चलेगी 800 KM, कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी Bajaj Platina?
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम
ADAS फीचर्स वाली कार खरीदने से पहले जानें ये सच्चाई, हर सड़क पर नहीं करता एक जैसा काम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget