एक्सप्लोरर

महिंद्रा थार से लेकर हुंडई क्रेटा तक: GST 2.0 के बाद सस्ती होंगी ये पॉपुलर कारें

GST 2.0 लागू होने के बाद महिंद्रा थार, हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन और मारुति ऑल्टो जैसी कारें सस्ती हो गई हैं. आइए जानें कौन सी गाड़ियां कितनी सस्ती होंगी और नए टैक्स रेट से कितना फायदा मिलेगा.

भारत सरकार ने जीएसटी ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए ऑटो सेक्टर को राहत दी है. अब छोटी कारों और मिड-साइ. वाहनों पर टैक्स दर घटाकर 18% कर दी गई है, जबकि लग्जरी कारों और बड़ी SUVs पर 40% टैक्स लगेगा. खास बात ये है कि पहले लगने वाला उपकर (सेस) हटा दिया गया है. इससे छोटी कारों के दामों में भारी गिरावट और बड़ी गाड़ियों में भी मामूली कमी देखी जाएगी.

छोटी कारों पर सबसे ज्यादा असर

  • नई टैक्स व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा छोटी कारों को होगा. पहले 4 मीटर से कम लंबाई और छोटे इंजन वाली गाड़ियों पर 29-31% तक टैक्स लगता था, अब यह घटकर 18% हो गया है. इसका मतलब है कि कार की एक्स-शोरूम कीमत में 12-12.5% तक की गिरावट आ सकती है. उदाहरण के तौर पर, 5 लाख रुपये की कार अब करीब 4.38 लाख रुपये में मिल सकती है.

पॉपुलर कारें जो होंगी सस्ती

  • मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 अब पहले से लगभग 42,000 रुपये सस्ती हो जाएगी. इसकी कीमत 4.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से घटकर करीब 3.81 लाख रुपये हो सकती है.

  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट और डिजायर पर भी 18% टैक्स लागू होगा. अनुमान है कि दोनों कारों की कीमत लगभग 60,000 रुपये तक घट जाएगी.

  • हुंडई ग्रैंड i10 का दाम करीब 47,000 रुपये घटेगा. इसकी कीमत 5.98 लाख रुपये से घटकर लगभग 5.51 लाख रुपये रह सकती है.

  • मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से घटकर करीब 3.83 लाख रुपये हो जाएगी.

  • टाटा टियागो की शुरुआती कीमत करीब 50,000 रुपये घटेगी. पहले यह 5.65 लाख रुपये में मिलती थी, अब 5.15 लाख रुपये से शुरू होगी.

  • रेनो क्विड पर भी असर पड़ेगा और यह लगभग 40,000 रुपये सस्ती हो सकती है.

  • टाटा नेक्सन, जो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है, अब 80,000 रुपये तक सस्ती हो सकती है.

बड़ी SUV और लग्जरी कारों पर भी बदलाव

  • बता दें कि बड़ी गाड़ियों और SUVs पर अब 40% जीएसटी लगेगा. पहले इन पर 45-50% तक टैक्स वसूला जाता था. इसका मतलब है कि अब महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी कारों की कीमतों में 3% से 10% तक की कमी आएगी. हुंडई क्रेटा पर पहले 43% टैक्स लगता था, अब यह घटकर 40% रह गया है. इसकी कीमत में करीब 3% की कमी होगी. महिंद्रा थार पर पहले 45-50% तक टैक्स लगता था, अब केवल 40% लगेगा, जिससे यह लाइफस्टाइल SUV भी सस्ती होगी. महिंद्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियों पर भी 50% टैक्स की जगह अब केवल 40% जीएसटी लगेगा.

  • बता दें कि GST 2.0 से छोटी और मिड साइज कारें ज्यादा किफायती हो गई हैं. इससे एंट्री-लेवल बाजार को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को बड़ी बचत होगी. वहीं, बड़ी SUVs और लग्जरी कारों की कीमतों में मामूली कमी आएगी

ये भी पढ़ें: Hybrid Engine के साथ 28 KM से ज्यादा माइलेज देगी Maruti Suzuki Victoris, जानें फीचर्स और इंजन डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget