एक्सप्लोरर

Tata से लेकर Mahindra तक, किस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें बिक्री में सबसे आगे? जानें डिटेल्स

EV Sales Report: भारत में जून 2025 की EV बिक्री रिपोर्ट में टाटा, एमजी और महिंद्रा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि किस कंपनी की किस कार ने बाजी मारी है.

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब लोग पेट्रोल-डीजल की जगह EV को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं. जून 2025 की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, EV सेगमेंट में Tata, MG और Mahindra के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया है. हर कंपनी ने अलग-अलग रणनीति अपनाई है और अपने-अपने मॉडल्स के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. यह साफ है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार और भी तेजी से बढ़ेगा.

कौन कंपनी रही सबसे आगे? 

जून 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के आंकड़ों को देखें तो Tata EV ने सबसे ज्यादा 4,604 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला पोजीशन हासिल किया है, हालांकि यह आंकड़ा मई में हुई 4,768 यूनिट्स की बिक्री से थोड़ा कम है.

MG Motors ने इस महीने 4,016 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर मजबूती से जगह बनाई है. Mahindra Electric ने अपने मई के 2,836 यूनिट्स के मुकाबले जून में 3,056 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे वह तीसरे नंबर पर आ गई है और उसका प्रदर्शन लगातार सुधार की ओर है. वहीं, Hyundai ने 515 यूनिट्स, BYD ने 417 यूनिट्स और BMW ने 215 यूनिट्स की बिक्री की है.

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि टाटा ईवी अभी भी नंबर 1 पोजिशन पर है, लेकिन एमजी धीरे-धीरे उसके नजदीक पहुंच रही है. दूसरी ओर, महिंद्रा ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए तीसरे स्थान पर स्थिरता पा ली है.

टॉप पर पहुंचने में किस मॉडल ने निभाई मुख्य भूमिका?

1. Tata EVs

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक रेंज में शामिल Tiago EV, Tata Punch EV और आगामी Harrier EV जैसे मॉडल ने बड़ी भूमिका निभाई है. इनमें खासकर Tiago EV और Punch EV की बिक्री ने टाटा को नंबर 1 पोजिशन पर बनाए रखने में योगदान दिया है.

2.MG Motors

MG के लिए Windsor Pro मॉडल एक गेम-चेंजर साबित हुआ है. यह कार अपनी स्टाइलिश डिजाइन, आकर्षक फीचर्स और किफायती कीमत के चलते ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और कंपनी की बिक्री को स्थिर बनाए रखने में मदद कर रही है.

3.Mahindra Electric

महिंद्रा की ओर से पेश की गई इलेक्ट्रिक कारें जैसे कि BE 6 और XUV 9e, अब ग्राहकों की पसंद बनती जा रही हैं. इन मॉडलों की लगातार बढ़ती मांग से पता चलता है कि महिंद्रा धीरे-धीरे EV सेगमेंट में अपने पैर जमा रही है.

भारत में EV बिक्री क्यों बढ़ रही है?

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में इजाफा होने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं. सबसे पहले, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि लोगों को EV की ओर मोड़ रही है. इसके अलावा, सरकार की तरफ से दी जा रही सब्सिडी भी EV को अपनाने में ज्यादा आसान बना रही हैं.

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने और अफोर्डेबल, लॉन्ग-रेंज वाले नए मॉडल्स के बाजार में आने से भी ग्राहकों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ा है. हालांकि अभी EVs की बिक्री पारंपरिक फ्यूल से चलने वाली कारों के मुकाबले कम है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से EV मार्केट में ग्रोथ देखी गई है, वह आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है.

ये भी पढ़ें:-

एक नए अवतार में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-सेलिंग Tata Punch, कई हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
नई ब्रेजा लॉन्च होने से पहले कंपनी गाड़ी पर दे रही बड़ा डिस्काउंट, जानिए अब कितना होगा फायदा?
नई ब्रेजा लॉन्च होने से पहले कंपनी गाड़ी पर दे रही बड़ा डिस्काउंट, जानिए अब कितना होगा फायदा?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget