एक्सप्लोरर

एक नए अवतार में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-सेलिंग Tata Punch, कई हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

Tata Punch Facelift जल्द ही नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इस वर्जन में बाहरी डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव और अपग्रेड की उम्मीद है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

Tata Punch Facelift 2025 Features: टाटा मोटर्स एक बार फिर SUV सेगमेंट में दस्तक देने को तैयार है और इस बार उसकी हिट माइक्रो SUV Tata Punch की बारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन अक्टूबर 2025 में त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इस फेसलिफ्ट मॉडल में न सिर्फ इसका लुक और डिजाइन बदलेगा, बल्कि इसके फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी काफी नए अपडेट मिलेंगे जो इसे पहले से कहीं ज्यादा शानदार बना देंगे.

डिजाइन में EV टच

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से यह साफ पता चलता है कि Tata Punch फेसलिफ्ट का डिजाइन काफी हद तक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से प्रेरित होगा. इसमें मिलने वाले संभावित बदलावों में स्लिम एलईडी हेडलैंप्स, नई ग्रिल, और फ्रेश फ्रंट बंपर डिजाइन शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें C-शेप DRLs दिए जा सकते हैं, जो कि EV मॉडल में पहले ही देखे जा चुके हैं. 

Tata Punch में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड रियर बंपर भी देखने को मिल सकते हैं. इन सभी अपडेट्स के साथ यह SUV पहले से ज्यादा बोल्ड, मॉडर्न और यूथ-फ्रेंडली नजर आएगी, जो युवा ग्राहकों को खासा पसंद आ सकती है.

इंटीरियर में मिलेगा एडवांस टेक्नोलॉजी

Tata Punch फेसलिफ्ट के इंटीरियर को और भी अधिक प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाने पर काम किया जा रहा है. इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो बेहतर विजुअल और टच एक्सपीरियंस देगा. इसके साथ ही, SUV में एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जिससे ड्राइवर को सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी.

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव

Tata Punch फेसलिफ्ट में इंजन सेटअप वही रहेगा जो मौजूदा मॉडल में है. इसमें पहले जैसा ही 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 86 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. गाड़ी में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन उपलब्ध रहेगा. CNG वर्जन की बात करें तो इसमें भी वही इंजन रहेगा, जो 73.4 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है. अब ऐसी उम्मीद है कि CNG वैरिएंट में भी AMT ट्रांसमिशन का विकल्प फेसलिफ्ट मॉडल में पेश किया जाएगा.

कीमत में हो सकता है थोड़ा इजाफा

वर्तमान में Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत 6.20 लाख से 10.32 लाख के बीच है. लेकिन फेसलिफ्ट में हुए डिजाइन और फीचर अपडेट्स के चलते इसकी कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है.फिलहाल Punch के पांच वैरिएंट्स मिलते हैं- Pure, Pure (O), Adventure S, Adventure+ S और Creative+. माना जा रहा है कि यही वैरिएंट्स फेसलिफ्ट वर्जन में भी उपलब्ध रहेंगे.

टाटा की नई SUV ‘Scarlet’ भी आएगी Punch के साथ

Tata Motors Punch फेसलिफ्ट के साथ एक और नई SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम ‘Scarlet’ रखा गया है. यह SUV, Punch और Nexon के बीच की कैटेगरी में आएगी और इसमें ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) दोनों विकल्प दिए जाएंगे. डिजाइन के मामले में Scarlet SUV का लुक टाटा की अपकमिंग Sierra SUV से प्रेरित होगा, जिसमें बॉक्सी और मस्कुलर अपील दी जाएगी. यह SUV उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो स्टाइल के साथ-साथ स्पेस और परफॉर्मेंस भी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:-

Hero HF Deluxe या Hero Splendor Plus, किस बाइक को खरीदने में है फायदा? जानें माइलेज और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget