एक्सप्लोरर

Revolt RV 400 Electric Bike: फिर शुरू हुई रिवोल्ट आरवी 400 की बुकिंग, अगले महीने ये इलेक्ट्रिक बाइक होगी आपके पास

घरेलू बाजार में इस बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और ये बाइक अभी 22 राज्यों में बिक्री के लिए तैयार है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी 31 मार्च, 2023 से शुरू कर देगी.

Revolt RV 400 Electric Bike: घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक बाइक की डिमांड को देखते हुए, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी रिवोल्ट ने फिर से अपनी इस बाइक के लिए बुकिंग एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है. रिवोल्ट की इस इलेक्ट्रिक बाइक का मुकाबला हॉप इलेक्ट्रिक ऑक्सो और सिंपल वन एनर्जी जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक बाइक से होता है. रिवोल्ट की इस बाइक में क्या कुछ खास है, इसके बारे में हम आगे जानकारी देने जा रहे हैं.

ऐसे करें बुकिंग

कंपनी ने अपनी इस बाइक की बुकिंग को ऑनलाइन मोड के जरिये एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है. इसे बुक करने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.revoltmotors.com/ ) पर अपने मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्टर करना होगा. जिसके बाद आप अपने पसंद के मॉडल को चुन पाएंगे फिर बुकिंग अमाउंट का विकल्प मिल जायेगा और आप इसका भुगतान कर पाएंगे. वहीं जब आप बाइक की डिलीवरी लेंगे, तब बुकिंग अमाउंट को इसके टोटल अमाउंट में शामिल कर लिया जायेगा. लेकिन अगर किसी वजह से अगर आपको इस बाइक को लेना कैंसिल करना पड़ता है, तब आपको बुकिंग अमाउंट वापस कर दिया जायेगा.

डिजायन

इस इलेक्ट्रिक बाइक को हल्के सिंगल क्रैडल फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सिंगल-पीस सीट, पिलर ग्रैब रेल, हाई-सेट हैंडलबार, हेडलाइट के साथ-साथ बाइक में माय रिवोल्ट ऐप सपोर्टेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए फुल-एलईडी सेटअप, अलॉय व्हील्स मौजूद हैं. इस इलेक्ट्रिक बाइक का कुल वजन लगभग 108 किलोग्राम है.

पावर पैक

रिवोल्ट आरवी इलेक्ट्रिक बाइक में 3.24KWh लिथियम आयन बैटरी पैक को 3kW की मोटर से जोड़ा गया है. सिंगल चार्ज पर ये बाइक 156 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है, जोकि ARAI प्रमाणित है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 85 किमी/ घंटा है. फुल चार्ज होने में ये बाइक लगभग 4.5 घंटे का समय लेती है. इस बाइक को तीन राइडिंग मोड्स (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) में खरीदा जा सकता है. साथ ही इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं.

कीमत और डिलीवरी

घरेलू बाजार में इस बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और ये बाइक अभी 22 राज्यों में बिक्री के लिए तैयार है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी 31 मार्च, 2023 से शुरू कर देगी.

इनसे होती है टक्कर

घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बाइक से ज्यादा स्कूटर उपलब्ध हैं. इसलिए इसका मुकाबला इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर दोनों से होता है. जिसमें हॉप इलेक्ट्रिक ऑक्सो बाइक के अलावा एथर एनर्जी का एथर 450 प्लस जेनरेशन 3, एथर 450 एक्स जेनरेशन 3, ओला इलेक्ट्रिक एस1, ओला इलेक्ट्रिक एस1 प्रो, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक, कबीरा स्कूटर्स केएम 4000 शामिल है. 

यह भी पढ़ें :- जनवरी में मारुति स्विफ्ट की बिक्री में जबरदस्त गिरावट, सिर्फ इतने यूनिट्स की हुई सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget