एक्सप्लोरर

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

एम स्पोर्ट ट्रिम में टॉप-एंड X5 की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन नए लुक के साथ बदलाव कुछ हद तक इस कीमत को सही ठहराते हैं और यह अपने सेगमेंट में अब तक का सबसे मजेदार और शानदार एसयूवी है.

BMW X5 Review: यदि आपको ड्राइविंग पसंद है तो बीएमडब्ल्यू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है, यह लग्जरी दिग्गज ब्रांड्स के मामले में एक दमदार प्वाइंट है. जहां बीएमडब्ल्यू का डिजाइन लैंग्वेज बदल गया और इसकी लग्जरी अब पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है. खासतौर पर X5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बीएमडब्ल्यू एसयूवी में से एक रही है और अब अपने नए अवतार में यह ज्यादा शानदार होने के साथ-साथ चलाने में भी मजेदार है. यह एक बहुत बड़ी एसयूवी है, लेकिन इसका छह सिलेंडर इंजन अपनी तेज पावर डिलीवरी और स्पोर्टियर मोड पर काफी दमदार है. 

ड्राइविंग और परफॉर्मेंस

स्ट्रेट सिक्स पेट्रोल इंजन 381bhp पॉवर जेनरेट करता है और इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी है. कम स्पीड पर, नया X5 स्मूथ और आरामदायक है जबकि प्रदर्शन भी काफी मजबूत है, और लगभग डीजल इंजन जैसा अनुभव मिलता है. इस इंजन के साथ इसे चलाने में बहुत मजा आता है. हल्का स्टीयरिंग भी इसे चलाने में काफी आसान बनाता है लेकिन इसमें एक बदलाव यह है कि सवारी की क्वालिटी काफी बेहतर है जो पिछली X5 की तुलना में काफी बेहतर है. इसके बड़े टायर भी एक स्पोर्टी फील देते हैं. इसमें एयर सस्पेंशन है जो एक स्मूथ ड्राइव बनाता है लेकिन यह अभी भी फ्लोटी टाइप राइड क्वालिटी की तुलना में मोबिलिटी के लिए ज्यादा लग्जरी एसयूवी में से एक है.

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

जहां नई X5 एक नए बम्पर के साथ एक शार्प नए लुक के साथ अपनी उपस्थिति को और भी मजबूत करता है, वहीं इनलाइटेंड किडनी ग्रिल उन फैंसी एलईडी लैंप के साथ एक और शानदार लुक देते हैं. इसके बड़े 21 इंच के अलॉय व्हील्स एक सुपरकार के टायर जैसे लगते हैं.

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

शानदार फीचर्स से है लैस

इंटीरियर की बात करें तो, नई X5 में एक घुमावदार स्क्रीन सेट-अप है, जो टॉप क्वालिटी मैटेरियल से बनी है. 14.9 इंच की बड़ी स्क्रीन 12.3 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ जुड़ी हुई है, डिस्प्ले की क्वालिटी और यूटिलिटी शानदार है. हालांकि, अब क्लाइमेट कंट्रोल बटन हटा दिए गए हैं और अब आपको इसके लिए टचस्क्रीन का उपयोग करने की आवश्यकता है. जिसका अर्थ है कि आपको एडजस्टमेंट करने के लिए अपनी आंखे सड़क से हटाने की आवश्यकता हो सकती है. इसका गियर सेलेक्टर पहले की तरह एक हार्ड यूनिट नहीं है क्योंकि अब यह कांच से बना होने के कारण बहुत ज्यादा आकर्षक है.

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

ढेर सारे फीचर्स के साथ हीटेड/कोल्ड सीटें, 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो, सॉफ्ट क्लोज डोर्स, रिकॉर्डिंग के लिए इंटरनल डैश कैम, स्मार्टफोन के जरिए रिमोट पार्किंग के साथ एक एडजस्टेबल हेड-अप डिस्प्ले और अन्य फीचर्स शामिल हैं. अब इसमें और अधिक ड्राइवर एसिस्ट फीचर्स भी उपलब्ध हैं. क्लाइमेट कंट्रोल बटन को हटाने की तरह, सेंट्रल एसी वेंट छिपे हुए लगते हैं लेकिन इसके कंट्रोलर का उपयोग करना मुश्किल लगता है.

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

मिलता है बड़ा स्पेस

इसमें स्पेस बहुत बड़ा है जैसा कि आप आरामदायक रियर सीट्स पर अनुभव करेंगे, जबकि इसमें X7 के समान एडजस्टमेंट नहीं है, लेकिन फिर भी बढ़िया थाई सपोर्ट और बहुत अच्छा लेगरूम मिलता है. इसमें बैठने के लिए ऊंची सीट्स और 650 लीटर के बूट स्पेस के साथ स्प्लिट ओपन टेलगेट काफी सुंदर हैं.

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

कीमत और निष्कर्ष

एम स्पोर्ट ट्रिम में टॉप-एंड X5 की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन नए लुक के साथ बदलाव कुछ हद तक इस कीमत को सही ठहराते हैं और यह अपने सेगमेंट में अब तक का सबसे मजेदार और शानदार एसयूवी है, जबकि लग्जरी में भी कोई कमी नहीं है. हमें इसके लुक्स, परफॉर्मेंस, नए फीचर्स, इंटीरियर डिजाइन और क्वालिटी काफी पसंद आई, लेकिन इसमें कुछ फिजिकल बटंस की कमी लगती है.

2023 BMW X5: देखिए 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स5 फेसलिफ्ट का रिव्यू, एक बड़े साइज की दमदार एसयूवी 

यह भी पढ़ें :- इस महीने के अंत तक हो सकती है भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट के परिणामों की घोषणा, जानिए किन मानकों के आधार पर होती है टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Bolero घर लाने के लिए कितनी होगी EMI? जानें पूरा हिसाब
Bolero घर लाने के लिए कितनी होगी EMI? जानें पूरा हिसाब
खत्म होगा इंतजार, टोयोटा भारत में लॉन्च करेगी Land Cruiser FJ
खत्म होगा इंतजार, टोयोटा भारत में लॉन्च करेगी Land Cruiser FJ

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget