एक्सप्लोरर

BMW xDrive50: BMW ने लॉन्च किया iX का नया हाई-स्पेक वेरिएंट xDrive50, 1.40 करोड़ रुपये है कीमत

BMW iX xDrive50 स्टैंडर्ड तौर पर 2 वर्ष/अनलिमिटेड किमी वारंटी और 5-वर्ष की रोडसाइड एसिस्ट के साथ आती है. इसके अलावा, बैटरी पर स्टैंडर्ड तौर पर 8 वर्ष/1.6 लाख किमी का वारंटी कवर उपलब्ध है.

BMW iX xDrive50 Launch: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने iX का नया हाई-स्पेक वेरिएंट xDrive50 लॉन्च किया है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.40 करोड़ रुपये है. इस टॉप वेरिएंट में ज्यादा रेंज वाली बड़ी बैटरी, पावरफुल मोटर और iX xDrive40 की तुलना में कुछ अलग एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव हैं, जिसकी कीमत 1.21 करोड़ रुपये है.

BMW iX xDrive50: रेंज, बैटरी, परफॉरमेंस

नाम के अनुसार iX xDrive50 में बड़ा 111.5kWh बैटरी पैक है, जिसमें 635km की WLTP-प्रमाणित रेंज मिलती है. iX xDrive 40 में 76.6kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 425km है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर (प्रत्येक एक्सल पर एक) के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. जो 523hp और 765Nm का कंबाइंड आऊटपुट जेनरेट करता है. इस सिस्टम के जरिए यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV केवल 4.6 सेकंड में 100kph तक पहुंचने में सक्षम है.

BMW का कहना है कि 195kW DC चार्जर से इसकी बैटरी को लगभग 35 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि 50kW DC चार्जर से इसे चार्ज करने में 97 मिनट, 22kW AC चार्जर से लगभग 5.5 घंटे और 11kW AC चार्जर से लगभग 11 घंटे का समय लगता है.

BMW iX xDrive50: इंटीरियर और एक्सटीरियर

iX xDrive 50 और xDrive40 लगभग एक जैसे दिखते हैं और लगभग समान फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ आते हैं. iX xDrive 50 में स्टैंडर्ड तौर पर नए 22-इंच के अलॉय व्हील और एडाप्टिव सस्पेंशन मिलते हैं. इसके अलावा, 'लेजरलाइट' हाइलाइट्स, टाइटेनियम ब्रॉन्ज़ एक्सटीरियर फ़िनिश और एक्टिव सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स एक्सट्रा ऑप्शन के रूप में उपलब्ध हैं. 

कीमत और मुकाबला

BMW iX xDrive50 स्टैंडर्ड तौर पर 2 वर्ष/अनलिमिटेड किमी वारंटी और 5-वर्ष की रोडसाइड एसिस्ट के साथ आती है. इसके अलावा, बैटरी पर स्टैंडर्ड तौर पर 8 वर्ष/1.6 लाख किमी का वारंटी कवर उपलब्ध है. नए xDrive50 वेरिएंट के साथ, बीएमडब्ल्यू की बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी अब अपने कंप्टीटर्स जैसे मर्सिडीज EQE एसयूवी (1.39 करोड़ रुपये), जगुआर आई-पेस (1.26 करोड़ रुपये) और ऑडी Q8 ई-ट्रॉन (1.14 करोड़-1.27 करोड़ रुपये) की तुलना में सबसे महंगी है.

यह भी पढ़ें -

फॉक्सवैगन ID.4 इलेक्ट्रिक SUV इसी साल देश में होगी लॉन्च, यहां देखिए पहली झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget