एक्सप्लोरर

Bike Tips: गर्मियों में अपनाएं बाइक राइडिंग के ये टिप्स, हमेशा रहेंगे सुरक्षित

गर्मियों के समय में सड़क पर ध्यान से राइडिंग करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस समय अधिक गर्मी के कारण डामर वाली सड़कें थोड़ी चिपचिपी और फिसलन भरी हो जाती हैं, इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.

Summer Tips: देश में गर्मियों का शुरू हो चुका है. ऐसे मौसम में दिन के समय में सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चलाने वाले लोगों को होती है. क्योंकि कई इलाकों में दिन का तापमान 40-45⁰C से अधिक हो जाता है और ऐसे मौसम में बाइक चलाना आसान काम नहीं होता है. इसलिए आज हम आपको इस सीजन के लिए कुछ बाइक राइडिंग टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए. 

शरीर को अच्छी तरह ढकें 

चिलचिलाती गर्मी में शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनकर बाइक राइड करना थोड़ी देर के लिए भले ही आरामदायक लग सकता है, लेकिन इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है और त्वचा जल जाती है. इसलिए फुल स्लीव की शर्ट और फुल पैंट पहनें जिससे आपका शरीर पूरी तरह ढका रहे. साथ ही उंगलियों और हाथों की सुरक्षा के लिए दस्ताने भी जरूर पहनें.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल 

धूप में निकलते समय हमेशा पानी की बोतल साथ रखें. गर्मी के दिनों में शरीर से ढेर सारा पसीना निकलता है, जिससे शरीर का 2-3% पानी निकल जाता है, और यदि इसकी कमी न पूरी की जाए तो अधिक गर्मी के कारण आप हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं. ऐसे समय में बार-बार पानी पीना आपको थकावट से बचा सकता है. यदि आप राइडिंग के समय पानी पीने में असहज महसूस करते हैं, तो अपनी बाइक को रोकें और आराम से पानी पिएं.  

आंखों का रखें ख्याल

गर्मियों के दौरान बाइक राइडिंग के समय  गॉगल्स ज़रूर पहनें. यह आपकी आंखों को धूप में निकलने पर हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है और इससे आपका लुक भी निखर कर आता है. सीधी सूर्य की किरणें आंखों पर पड़ने के कारण आपको सामने ठीक से सामने देखने में परेशानी हो सकती है और इससे एक्सीडेंट होने की भी संभावना बढ़ जाती है. 

फॉलो करें 12-3 नियम

दिन के समय 12 बजे से 3 बजे का समय सबसे अधिक गर्म होता है. क्योंकि इस समय सूरज सीधे हमारे सिर के ऊपर होता है. इसलिए कोशिश करें की इस समय में अपने घर या ऑफिस से बाहर न निकलें. साथ ही सुबह के समय ट्रैफिक भी दोपहर के मुकाबले कुछ कम होता है.  

सड़क पर नजर रखें

गर्मियों के समय में सड़क पर ध्यान से राइडिंग करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस समय अधिक गर्मी के कारण डामर वाली सड़कें थोड़ी चिपचिपी और फिसलन भरी हो जाती हैं, इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए आपको ध्यान से राइडिंग करना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें :- इन 5 तरीकों से पेट्रोल पंप पर होती है ग्राहकों से ठगी, रहें सावधान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
एक चिंगारी और कार हो सकती है बर्बाद, दिवाली पर रहें सावधान
Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक
Triumph New Bike: 20.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई बाइक, मिलेंगे कार जैसे एडवांस फीचर्स
20.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई Triumph की नई बाइक, मिलेंगे कार जैसे एडवांस फीचर्स
Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget