एक्सप्लोरर

Bike ki Baatein: बाइक की सर्विस कब और कैसे कराएं? जानें रख-रखाव से जुड़ी ये पांच अहम बातें

अगर आपके पास बाइक है तो कम से कम ये पता होना चाहिए कि उसका मेंटेनेंस कैसे रखना चाहिए, अगर नहीं पता तो हम आपको कुछ जरुरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपनी बाइक का ख्याल रख सकते हैं.

Bike Servicing Tips: देश में अधिकतर लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये चलाने में आसान होने के साथ साथ ये एक कार के मुकाबले अधिक फ्यूल एफिशिएंट भी होते हैं. लेकिन आपकी बाइक सालों साल बिना किसी परेशानी के चलती रहे तो आपको इसे हर 4 से 6 महीने में एक बार सर्विस जरूर करवाना चाहिए. इसके साथ ही आपको जरूरी बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आपको बीच रास्ते में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यूजर मैनुअल का पालन करें

हर दोपहिया निर्माता कंपनी अपने हर ग्राहक को उसकी बाइक के साथ बाइक के लिए एक यूजर मैन्युअल साथ में देती है, जिसमें बाइक के हर एक कंपोनेंट के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई होती है. जिसमें बाइक के मेंटेनेंस और सर्विसिंग से जुड़ी बातें भी दर्ज रहती हैं. इसलिए यदि आप अपनी बाइक को हमेशा मेंटेन रखना चाहते हैं तो आपको यूजर मैनुअल में दिए गए सुझावों का जरूर पालन करना चाहिए.

चेंज कराएं इंजन ऑयल 

बाइक के इंजन को हर स्थिति में एकदम स्मूथ चलाने के लिए इसमें इंजन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इंजन के पुर्जे ठीक ढंग से काम करते रहते हैं, और वे आपस में रगड़कर घिसते नहीं हैं. लेकिन बहुत समय तक एक ही इंजन ऑयल के इस्तेमाल से उसमें बहुत सारी गंदगी जमा हो जाती है, जिससे इंजन को काम करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. जिससे माइलेज भी घटता है और इंजन के खराब होने की भी संभावना बढ़ जाती है. इसलिए समय समय पर इंजन ऑयल को जरूर चेंज करवाते रहना चाहिए.

टायर प्रेशर रखें मेंटेन

टायर किसी भी वाहन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको टायर प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए और इसके प्रेशर को मेंटेन रखना चाहिए. यदि टायर का प्रेशर सही नहीं होगा तो इसके जल्दी खराब होने की संभावना रहेगी, साथ ही माइलेज भी कम होगा और सड़क पर एक्सीडेंट होने का भी खतरा बढ़ जाएगा.

एयर फिल्टर की करें सफाई

सड़कों पर वाहन चलाते समय हमें लगातार प्रदूषण और धूल का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण किसी भी बाइक के एयर फिल्टर बहुत जल्दी चोक हो जाते हैं. जिससे आपकी बाइक के इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है. इसलिए इन्हें समय समय पर साफ करवाते रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर बदलवा लेना चाहिए.

चेन का रखें ध्यान

बाइक के चेन को समय समय पर लुब्रिकेशन, क्लीनिंग और एडजस्टमेंट करने की आवश्यकता होती है. चेन की सफाई के लिए पैराफिन का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है. चेन को कभी भी पानी से धोने से बचें. इसके स्थान पर आपको एक कपड़े के टुकड़े और एक सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करना चाहिए. साथ ही इसमें इंजन ऑयल से लुब्रिकेशन करना चाहिए, जिससे ये स्मूथली चलती रहे.

यह भी पढ़ें :- अपने सनरूफ के कारण कंट्रोवर्सी में आई स्कॉर्पियो एन, महिंद्रा ने कुछ इस तरह दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget