एक्सप्लोरर

बारिश में बाइक-स्कूटर चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

बारिश में बाइक और स्कूटर चलाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसकी वजह सड़कों पर पानी भरना है और इसी वजह से फिसलन भी हो जाती है.

नई दिल्ली: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में बाइक और स्कूटर चलाने वालों को भी इससे जूझना होगा. बारिश के दिनों में रोड पर पानी भर जाता है, फिसलन हो जाती है जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने के चांस ज्यादा हो जाते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि बारिश के दौरान बाइक-स्कूटर चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिये-

हेलमेट जरूर पहनें

बारिश के मौसम में बिना हेलमेट के टू-व्हीलर बिलकुल न चलायें, क्योंकि बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटर राइड करना खतरनाक साबित हो सकता है. बारिश में हेलमेट के शीशे की वजह से आंख पर बारिश का पानी नहीं जाता जिसकी वजह से गाड़ी चलाना आसान रहता है. वैसे टू-व्हीलर राइड करते समय हेलमेट जरूर पहने.

​फिंगर वाइपर है मददगार

​फिंगर वाइपर का नाम आपने सुना ही होगा. जैसे गाड़ियों में विंडस्क्रीन पर वाइपर लगा होता है, यह ठीक उसी तरीके से काम करता है. हेलमेट के शीशे को फिंगर वाइपर की मदद से बारिश के दौरान साफ़ कर सकते हो और आपको बार बार बाइक रोकने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

टायर्स पर दें ध्यान

अगर आपकी बाइक या स्कूटर के टायर्स घिस गये हैं तो उन्हें तुरंत चेंज करवा लें. क्योंकि बारिश के दौरान सड़कें गीली होने की वजह से घिसे हुए टायर्स सबसे जल्दी स्लिप होते हैं क्योंकि उनमे ग्रिप ख़त्म हो जाती है. इसलिए अच्छे और बढ़िया ग्रिप वाले टायर्स का ही इस्तेमाल करें.

अचानक ब्रेक लगाने से बचें

बारिश के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से बचें. अगर ब्रेक लगाना भी पड़े तो एक साथ आगे और पीछे के ब्रेक लीवर्स को दबाएं. ऐसा करने से बाइक स्लिप नहीं होगी. यह भी ध्यान रखें कि मोड़ पर ब्रेक न लगाएं.

स्पीड कम रखें

बारिश के मौसम में गाड़ी की स्पीड कम रखें क्योंकि बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर रहता है. तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है. ऐसे में आपकी गाड़ी की स्पीड 30 से 40 kmph ही होनी चाहिए.

जहां पानी भरा हो वहां बिल्कुल न जायें

बारिश के दौरान ऐसे रास्तों पर नहीं जाना चाहिये जहां पानी भरा होता है. क्योंकि कई बार बड़े बड़े होल पानी से भर जाते हैं जिसकी वजह से एक्सीडेंट होते हैं. इतना ही नहीं जहां पानी भरा होता है उन रास्तों पर से बाइक या स्कूटर निकलते समय एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने से गाड़ी बंद हो सकती है.

यह भी पढ़े -

पूरे 22 लाख का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है इस कार पर, ऑफर सिर्फ कुछ ही समय के लिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Volkswagen Virtus Facelift: नई Virtus में 360° कैमरा और AI फीचर्स, दिसंबर में होगी लॉन्च
नई Virtus में 360° कैमरा और AI फीचर्स, दिसंबर में होगी लॉन्च
Compact SUV Growth: SUV खरीदने का बढ़ा क्रेज, CNG और EV की भी बढ़ी डिमांड
SUV खरीदने का बढ़ा क्रेज, CNG और EV की भी बढ़ी डिमांड
Indian Automobile Leaders: किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट
किस कार में चलते हैं भारतीय कार कंपनियों के ये मालिक? देख लें पूरी लिस्ट
CNG Tank Capacity: स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?
स्कूटर में क्यों कम रखी जाती है CNG कैपिसिटी, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget