एक्सप्लोरर

1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी बाइक्स देती हैं अच्छा माइलेज, जानें फीचर्स और मॉडल

Best Mileage Bikes: भारत में कई कंपनियां ऐसी बाइक्स ऑफर कर रही हैं जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से कम है और जो बेहतर माइलेज देती हैं. आइए आपको 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बताते हैं.

Best Mileage Bikes Under One Lakh: भारत में बाइक आज भी सबसे किफायती और सुविधाजनक यातायात साधनों में गिनी जाती है. खासतौर पर जब बात माइलेज की हो, तो आम भारतीय ग्राहक की पहली प्राथमिकता एक ऐसी बाइक होती है जो किफायती हो, टिकाऊ हो और सबसे ज्यादा माइलेज दे.

अगर आपका बजट भी1 लाख रुपये तक है, तो 2025 में भी कई कंपनियों की बाइक आपको बेहतरीन माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ मिल सकती हैं. आइए इस बजट में उपलब्ध टॉप 5 माइलेज बाइक्स के बारे में जानते हैं.

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus में 97.2cc का इंजन है, जो 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 77,026 रुपये है. यह बाइक Hero की i3s टेक्नोलॉजी से लैस है, जो ट्रैफिक में ईंधन की बचत करती है. लो मेंटेनेंस और High Resale Value के कारण यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है.

Honda SP 125

Honda SP 125 एक ऐसी बाइक है जो माइलेज और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है. इसमें 123.94cc का इंजन है जो 63 kmpl का माइलेज देता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,468 रुपये  (दिल्ली) में  है. यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक, 10.73bhp की पावर, साइलेंट स्टार्ट और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है.

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R पावर और फीचर्स का बैलेंस चाहने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है. इसमें 124.7cc का इंजन है जो 66 kmpl का माइलेज देता है और इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है. बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 96,336 रुपये है और इसमें LED हेडलैंप, डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टाइलिश डिजाइन और पेडल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं.

TVS Radeon 

TVS Radeon खासकर शहर और कस्बों के लिए उपयुक्त है. इसमें 109.7cc का इंजन है जो 62 kmpl का माइलेज देता है और इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,039 रुपये है. बाइक में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, इको/पावर मोड इंडिकेटर और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं.

Honda Livo

Honda Livo स्टाइल और कंफर्ट की सवारी के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसमें 109.51cc का इंजन है जो 60 kmpl का माइलेज देता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 81,651 रुपये है. यह बाइक ACG साइलेंट स्टार्ट, DC हेडलैंप और स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स जैसी विशेषताओं के साथ आती है, जिससे यह राइडिंग को आरामदायक बनाती है.

बता दें कि यदि आपकी प्राथमिकता केवल माइलेज है, तो Hero Splendor Plus सबसे बेहतरीन विकल्प है. वहीं, यदि आप थोड़ी ज्यादा पावर, स्टाइल और टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं, तो Hero Xtreme 125R और Honda SP 125 को प्राथमिकता दी जा सकती है. कम बजट में मजबूत और भरोसेमंद विकल्प चाहिए तो TVS Radeon और Honda Livo भी एकदम फिट बैठती हैं.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर दौड़ती है 501 KM, आज से इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
1 लाख में Hyryder CNG खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें हिसाब
1 लाख में Hyryder CNG खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें हिसाब
महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget