एक्सप्लोरर

कार खरीदने का सपना करें पूरा, आज ही घर ले आएं ये सबसे सस्ती कार

कार खरीदना आपका भी सपना है लेकिन बजट कम है तो आप 3 लाख रुपए में शानदार फीचर्स वाली कार खरीद सकते हैं. मार्केट में ये 3 बेस्ट ऑप्शन्स हैं. शानदार फीचर्स के साथ इन कार में आपको 25 किलोमीटर तक का माइलेज भी मिलेगा.

कार खरीदना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है. बढ़ती महंगाई के दौर में कार खरीदना कोई आसान काम नहीं है. खासतौर से भारत जैसे देश में जहां बड़ी संख्या में मिडिलक्लास लोग रहते हैं. यहां काफी मेहनत और बचत करके लोग दो पहिया वाहन से 4 पहिया वाहन पर शिफ्ट हो पाते हैं. कार सिर्फ खरीदने तक ही सीमित नहीं है पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के बीच कार को मेनेंटेन करना और भी ज्यादा मुश्किल भरा है. इसीलिए लोग कार के लुक से ज्यादा माइलेज पर ध्यान देते हैं. ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो आपको अच्छा माइलेज भी दे और कीमत आपकी जेब के हिसाब से हो, तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. कम बजट में आप मारुति की ऑल्टो, डैट्सन रेडी-गो और क्विड जैसी शानदार कार खरीद सकते हैं. ये कार आपको 25 किलोमीटर तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम हैं. जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Maruti Alto- मारुत सुजुकी कंपनी भारत की भरोसेमंद कार कंपनियों में से एक है लोग आज भी सबसे ज्यादा मारुति की कार खरीदते हैं. मारुति लो बजट में भी शानदार कार ऑफर करती है. कंपनी की पुरानी और शानदार छोटी कारों में से एक है ऑल्टो. ऑल्टो को 20 साल पूरे हो चुके हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 2.89 लाख रुपये है. इस साल कंपनी इसका नया मॉडल पेश करने जा रही है. माइलेज के मामले में भी ऑल्टो शानदार कार है ये कार करीब 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इस कार में 796cc का इंजन आपको मिलेगा. EBD के साथ ABS, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर साइड एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे कई शानदार फीचर्स आपको मिलेंगे.

Datsun Redi-Go- सस्ती कारों में डैटसन रेडी-गो का नाम भी आता है. आपको  डैटसन रेडी-गो करीब 3 लाख के बजट में मिल जाएगी. इसकी शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये है. डैटसन रेडी-गो में 0.8-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 54 PS का पावर जेनरेट करता है. अगर बात करें इस कार के माइलेज की तो रेडी-गो आपको करीब 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इस कार में EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं.

Renault Kwid- लो बजट कारों में रेनॉल्ट क्विड भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. ये कार आपको 3 लाख से कम कीमत में पड़ जाएगी. रेनॉल्ट क्विड  की शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये है. कंपनी ने इसका लेटेस्ट वर्जन भी लॉन्च कर दिया है. इस कार में आपको पहले से ज्यादा स्टाइलिश फीचर्स मिलेंगे. नई क्विड में 799cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये कार माइलेज के मामले में भी शानदार है. आपको करीब 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. नई क्विड में सभी वेरियंट में EBD के साथ ABS, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर साइड एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स  दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget