एक्सप्लोरर

ऑटो सेक्टर पर फिर लगा ब्रेक, त्योहारी सीजन के बाद नवंबर में बिक्री में गिरावट

कई महीनों से लगातार मंदी की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर को अक्टूबर के त्योहारी मौसम में कुछ राहत मिली थी. उम्मीद की जा रही थी ऑटो सेक्टर की ये तेजी आगे भी बरकरार रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

नई दिल्लीः त्योहारों के सीजन में ऑटो कंपनियों को मिल रही राहत खत्म हो गई है और ऑटो कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है. दिवाली के मौके पर गाड़ियों की बिक्री में इजाफा हर साल देखने को मिल जाता है. हर साल की तरह इस साल भी त्योहारी मौसम अक्टूबर के महीने में ऑटो सेक्टर में सुधार देखने को मिला था लेकिन अक्टूबर के बाद नवंबर महीने में ही एक बार फिर से ऑटो सेक्टर में नरमी दिख रही है.

नवंबर महीने में मारुति सुजुकी, महिन्द्रा, हीरो मोटर कॉर्प जैसी मुख्य कंपनियों की बिक्री में भी काफी गिरावट देखने को मिली. तमाम ऑटो कंपनियों में हुंडई ही अपवाद रही जिसकी बिक्री में 7 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. देश की सबसे बड़ी कार उत्पादक कंपनी मारुति सुजुकी के नवंबर महीने की बिक्री में 1.9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. नवंबर में मारुति ने 1,50,630 गाड़ियां बेचीं हैं, जबकि पिछले साल नवंबर महीने में मारुति ने 1,53,539 वाहन बेचे थे. मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में 1.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

ऑटो सेक्टर पर फिर लगा ब्रेक, त्योहारी सीजन के बाद नवंबर में बिक्री में गिरावट

क्या आप बैंक गारंटी से जुड़ी इन बातों को जानते हैं? नहीं समझते तो यहां जानें आसान भाषा में

फेस्टिव सीजन में मिली थी राहत कई महीनों से लगातार मंदी की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर को अक्टूबर के त्योहारी मौसम में कुछ राहत मिली थी. नवरात्र से धनतेरस तक ऑटो सेक्टर में तेजी थी, उम्मीद की जा रही थी ऑटो सेक्टर की ये तेजी आगे भी बरकरार रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मारुति सुजुकी की तरह महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की नवंबर माह की बिक्री में भी 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इस साल नवंबर महीने में कंपनी ने 41,235 बाहन बेचे वहीं पिछले साल कंपनी ने नवंबर महीने में 45,101 ने वाहन बेचे थे. घरेलू बाजार में कंपनी ने 7 प्रतिशत गिरावट की मार झेली वहीं निर्यात में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं आपके पास? इन बातों से बचें वर्ना होगा भारी नुकसान

हुंडई को राहत दूसरी प्रमुख कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की नवंबर महीने की बिक्री में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 60,500 गाड़ियां बेचीं हैं वहीं पिछले साल नवंबर महीने में कंपनी ने 56,411 वाहन बेचे थे. इस दौरान कंपनी के निर्यात में 25.2 फीसदी की बढ़त हुई है.

लाइफ इंश्योरेंस करवाने के बाद इन बातों पर जरूर दें ध्यान!

टाटा मोटर्स में बड़ी गिरावट टाटा मोटर्स की बिक्री में 25 फीसदी की भारी गिरावट आई है. इस साल नवंबर महीने में टाटा मोटर्स ने 41,124 वाहन बेचे जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 55,074 वाहन बेचे थे.

जानिए FD कराने के लिए सबसे अच्छे बैंक कौन से हैं, इन बैंकों की ब्याज दरें भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget