एक्सप्लोरर

लाइफ इंश्योरेंस करवाने के बाद इन बातों पर जरूर दें ध्यान!

बीमारी की चिंता दूर करने के लिए आप बीमा कराते हैं. उसके बाद आप चाहते हैं इलाज पर जितनी रकम खर्च हुई है, बिना दौड़धूप किये आसानी से मिल जाए, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है.

नई दिल्लीः जिंदगी अनिश्चितता से भरी हुई है. कोई नहीं जानता कब क्या हो जाए. उसी अनिश्चितता को दूर करने के लिए बीमा या इंश्योरेंस सुरक्षित भविष्य के काम आता है. जीवन का बीमा हो, वाहन का बीमा हो या फिर स्वास्थ्य का बीमा. ये आपको किसी अनहोनी घटना के हो जाने पर चिंता दूर करने के काम आता है. लेकिन सिर्फ बीमा कराना ही काफी नहीं होता. बल्कि किसी भी तरह का आपने बीमा कराया है, उसका कैसे क्लेम किया जाए, इसके बारे में भी जानना जरूरी है. अगर आप पहले से जानकारी रखेंगे तो आपका पैसा समय पर मिलने की संभावना बढ़ जाती है. वर्ना क्लेम के बाद भी आपके समय की बर्बादी और परेशानी तय है. हम आपको यहां बता रहे हैं स्वास्थ्य बीमा क्लेम के तरीकों के बारे में.

किस तरह आप उठा सकते हैं सुविधा का लाभ- बीमा कंपनियां दो तरह से क्लेम निपटारे की सुविधा देती हैं. पहला कैशलेस और दूसरा इलाज के खर्च की वापसी. कैशलेस सुविधा के विकल्प के तहत कंपनी की तरफ से लिस्टेड अस्पताल में ही इलाज कराने की सुविधा होती है. यहां इलाज कराने पर आपकी प्रीमियम राशि के हिसाब से अस्पताल बीमा कंपनी से क्लेम कर लेता है.

अब दूसरे विकल्प पर बात कर लेते हैं. मान लीजिए आपकी बीमारी का इलाज कंपनी की तरफ से लिस्टेड अस्पताल में नहीं है, तब आप दूसरे अस्पताल में इलाज करा सकते हैं. ऐसी स्थिति में इलाज का खर्च रोगी को खुद वहन करना होगा. बाद में आपके इलाज पर आनेवाले खर्च की रकम क्लेम कर हासिल की जा सकती है. जिस वक्त आप क्लेम के लिए फॉर्म भर रहे होंगे, ऑफलाइन या ऑनलाइन ओरिजनल बिल बीमा कंपनी को जमा करना होगा. जिसमें डॉक्टरी रिपोर्ट, डायग्नोसिस रिपोर्ट, इलाज पर होनेवाले खर्च का बिल और डिस्चार्ज रिपोर्ट शामिल है. बिल लेते वक्त अस्पताल की मुहर और हस्ताक्षर सुनिश्चित कर लें. उसके बाद बीमा कंपनी या थर्ड पार्टी को सौंप दें. बीमा कंपनी चंद दिनों में आपके क्लेम की रकम आपके बैंक अकाउंट में डाल देगी.

हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त बीमा कंपनी का कौन-कौन से अस्पताल से टाई अप है, कंपनी कौन-कौन सी बीमारी पर हेल्थ कवर दे रही है, प्लान के समाप्त होने की अवधि कब है, इन सबके बारे में पहले से जानकारी रखें तो बेहतर है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercise For Heart Health: दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
SCAD In Women: 30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें छिपा खतरा
30-40 की उम्र में फिट महिलाओं को हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें छिपा खतरा
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हड्डियों की कमजोरी से कैसे बचें? जानें बोन डेंसिटी कम होने के कारण
हड्डियों की कमजोरी से कैसे बचें? जानें बोन डेंसिटी कम होने के कारण

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget