एक्सप्लोरर

Land Rover Range Rover: अनन्या पांडे ने खरीदी Range Rover! करोड़ों में है इस लग्जीरियस कार की कीमत

Ananya Panday Brand New Range Rover: अनन्या पांडे को रेंज रोवर में घूमते हुए स्पॉट किया गया है. एक्ट्रेस की कार फूलों से सजी हुई नजर आई. इस कार को बॉलीवुड के कई और सेलिब्रिटी के पास भी देखा गया है.

Ananya Panday's Range Rover: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे शानदार और लग्जीरियस कार रेंज रोवर में नजर आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने हाल ही में इस कार को खरीदा है. अनन्या पांडे को हर जगह इसी कार में स्पॉट किया जा रहा है. अनन्या की इस नई रेंज रोवर की कीमत को लेकर लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इस लग्जीरियस कार रेंज रोवर की प्राइस-रेंज क्या हो सकती है.

अनन्या पांडे की Range Rover

कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर की रेंज रोवर एक लग्जीरियस गाड़ी है. कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी, राजनेताओं को इस कार में घूमते हुए देखा गया है. अब अनन्या पांडे ने भी ये कार खरीद ली है. अनन्या की इस ब्रांड न्यू कार को फूलों से सजे हुए भी देखा गया.

करोड़ों में है इस लग्जीरियस कार की कीमत

देश में रेंज रोवर को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस कार की कीमत की बात करें, तो रेंज रोवर की एक्स-शोरूम प्राइस 2.39 करोड़ रुपये है. ये कार स्टाइलिश लुक और कंफर्ट के साथ मार्केट में मौजूद है. इस गाड़ी को खरीदार अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.


Land Rover Range Rover: अनन्या पांडे ने खरीदी Range Rover! करोड़ों में है इस लग्जीरियस कार की कीमत

रेंज रोवर (Range Rover)

रेंज रोवर चार कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में आती है. इस कार के वेरिएंट में फुजी व्हाइट, सेंट्रोनी ब्लैक, ईगर ग्रे और बाटूमी गोल्ड कलर शामिल है. इस कार में Semi-Aniline लेदर सीट्स लगी हैं. रेंज रोवर में 55.88 सेंटीमीटर के डायमंड टर्नड ग्लॉय डार्क ग्रे व्हील्स लगे हैं.

रेंज रोवर के लग्जीरिस फीचर्स

रेंज रोवर में कार के केबिन में एयर प्यूरिफिकेशन प्रो लगा है, जिससे बैक्टीरिया या किसी दुर्गंध को इस करा में फिल्टर कर दिया जाता है. इससे कार में बैठने वालों के लिए कंफर्टेबल माहौल मिलता है. इस कार में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है. इससे आप अपनी कार का तापमान और एयर-फ्लो इंटेंसिटी को अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं.

इसके साथ ही सेकंड रो में बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी कार में 20.32 सेंटीमीटर की टचस्क्रीन दी गई है. ये कार लोगों को सफर के दौरान लोगों को काफी कंफर्ट देती है. 

ये भी पढ़ें

Hyundai Alcazar Facelift: लॉन्चिंग से पहले स्पॉट हुई हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट, नए लुक के साथ होगी पेश!

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget