एक्सप्लोरर

Hyundai Alcazar Facelift: लॉन्चिंग से पहले स्पॉट हुई हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट, नए लुक के साथ होगी पेश!

2024 Hyundai Alcazar Spotted: हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. थ्री-रो एसयूवी नए लुक के साथ मार्केट में पेश हो सकती है. इसी साल फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है.

Hyundai Alcazar Facelift Spotted: हुंडई मोटर इंडिया अपनी पॉपुलर थ्री-रो एसयूवी अल्काजार के फेसलिफ्ट मॉडल को लाने की तैयारी कर रही है. आने वाले महीनों में हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट लॉन्च की जा सकती है. ये अपडेटेड मॉडल नए डिजाइन के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है. हुंडई की इस थ्री-रो एसयूवी के अपडेटेड मॉडल को हाल ही में स्पॉट किया गया है.

नई हुंडई अल्काजार के डिजाइन में दिखेगा बदलाव

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट के फ्रंट और रियर में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई हुंडई अल्काजार में क्रेटा की तरह ही एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगी मिल सकती हैं. हॉरिजंटल स्लॉट के साथ ही ग्रिल को भी फ्रेश डिजाइन दिया जा सकता है. इस कार में मिलने वाले ADAS फीचर के साथ ही बंपर के डिजाइन को रडार सेंसर को देखते हुए री-डिजाइन किया जा सकता है.

2024 अल्काजार में नए अलॉय व्हील्स भी लगे मिल सकते हैं, जो इसके डिजाइन को और भी बेहतर लुक दे सकते हैं. इस कार के बैक डिजाइन की बात करें, तो यहां भी कनेक्टेड एलईडी लाइट बार लगा मिल सकता है.

नई अल्काजार का इंटीरियर

2024 हुंडई अल्काजार कई बड़े बदलाव के साथ मार्केट में पेश हो सकती है. बाजार में तगड़े कंप्टीशन को देखते हुए हुंडई अपनी इस कार में डुअल-स्क्रीन ले-आउट ला सकती है. नई क्रेटा की तरह ही इसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को लगाया जा सकता है. इन एडवांस फीचर्स के साथ में अल्काजार का केबिन एंबीएंस शानदार अनुभव दे सकता है.

इस कार में मिलने वाली टेक्नोलॉजी के बारे में बात करें, तो लेवल 2 ADAS लगा मिल सकता है. इस सिस्टम के साथ में कई सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिसमें क्रूज कंट्रोल और लेन डिपार्चर वार्निंग को शामिल किया जा सकता है. कंफर्ट के लिए इस कार में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम लगा मिल सकता है. हुंडई की कार के फेसलिफ्ट मॉडल में पैनोरैमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स औप वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया जा सकता है.

अल्काजार फेसलिफ्ट की राइवल कार

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल सकता. नए लुक और नए फीचर्स के साथ ये अल्काजार थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियों को टक्कर दे सकती है. ये कार टाटा सफारी, महिंद्रा XUV700, किआ कैरेन्स, एमजी हेक्टर प्लस, टोयोटा इनोवा क्रिस्ट और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की राइवल बन सकती है.

ये भी पढ़ें

Kia Carens Facelift: मारुति सुजुकी अर्टिगा को टक्कर देने आ रही ये नई एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget