एक्सप्लोरर

काम की खबर: महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच CNG कारें बन रही सबकी पसंद, पढ़ें ये रिपोर्ट

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारें लोगों की पहली पसंद बन रही हैं. इन कारों में लगने वाला ईंधन पेट्रोल और डीजल से काफी सस्ता पड़ता है. वहीं यह कारें काफी इको-फ्रेंडली भी होती हैं.

नई दिल्लीः आए दिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब लोग CNG-ईंधन पर चलने वाले वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. सीएनजी ईंधन सस्ता होने के कारण अब लोग CNG कारों के प्रति अपनी रुचि बढ़ा रहे हैं. रेटिंग एजेंसी ICRA ने कहा कि आने वाले वर्षों में पेट्रोल और डीजल के बीच घटती कीमत का अंतर घरेलू यात्री वाहन (PV) सेगमेंट में पेट्रोल और CNG कारों की ओर बदलाव को गति देने की संभावना है.

मारुति सुजुकी ने घोषणा की कि उसने पिछले वित्त वर्ष में पूरे भारत में 106,443 फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहन बेचे हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के कारण CNG कारें अब एक आसान विकल्प के रूप में देखी जा रही हैं. मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक और विपणन शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सीएनजी रिफिलिंग स्टेशनों की कमी और ऐसे वाहनों की सुरक्षा और प्रदर्शन के बारे में आशंकाएं, निवारक के रूप में काम कर रहे हैं.

आखिर क्यों होनी चाहिए एक सीएनजी कार आपकी अगली पसंद :

सस्ती सीएनजी

आज के समय में लोगों द्वारा CNG- कारों का पसंद किया जाना मात्र सीएनजी के सस्ते होने का कारण है. वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन काफी त्रस्त है. कोरोना के समय में बजट एक सार्वभौमिक बाधा बन रहा है. सीएनजी की कीमतें 47.95 रुपये प्रति किग्रा तक है. वहीं डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं.

हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वाहन की तुलना में अधिक किफायती

वर्तमान में भारतीय बाजार में केवल पांच इलेक्ट्रिक वाहन हैं. इन वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये तक है. वहीं बाजार में सीएनजी वाहन इसके सामने काफी सस्ते हैं. उदाहरण के तौर पर एंट्री-लेवल CNG कार मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमत 4.33 लाख रूपए तक है. वहीं इस रेंज में निकटतम इलेक्ट्रिक वाहन टाटा टिगोर EV है, जो 9.5 लाख रूपए से शुरू होती है.

इको-फ्रेंडली

सीएनजी कारें पूरी तरह से इको-प्रेंडली होती हैं. पेट्रोल और डीजल वाहनों से कई प्रकार जहरीली गैसें निकल कर वातावरण को नुकसान पहुंचाती हैं. वहीं इन वाहनों से किसी प्रकार की जहरीली गैस का उत्पादन नहीं होता है. इसके साथ ही यदि आप अपने आस पास CNG रिफिलिंग स्टेशन नहीं पाते हैं, तो आपातकालीन स्थिति में पेट्रोल आपके उद्देश्य की पूर्ति कर सकता है.

सीएनजी कारें काफी किफायती हैं. हालांकि इनमें कुछ दिक्कतें भी हैं. विशेष रूप से सीएनजी रिफिलिंग स्टेशनों की कमी होना.

इसे भी देखेंः इस फेस्टिव सीजन में दस्तक दे सकती है हुंडई की नई प्रीमियम हैचबैक कार, मारुति और होंडा को मिलेगी चुनौती

KTM 250 Adventure में मिलेगा नया पावरफुल इंजन, इस साल भारत में देगी दस्तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Embed widget