एक्सप्लोरर

इस फेस्टिव सीजन में दस्तक दे सकती है हुंडई की नई प्रीमियम हैचबैक कार, मारुति और होंडा को मिलेगी चुनौती

हुंडई की प्रीमियम हैचबैक कार Elite i20 का भारत में बड़ी बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है. लगातार इस कार के बारे में जानकारियां मिल रही हैं. अब इस कार के लॉन्च को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

नई दिल्ली: हुंडई की प्रीमियम हैचबैक कार नई फेसलिफ्ट Elite i20 इन दिनों काफी चर्चा में है. कार लवर्स इसके लॉन्च होने का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं.  लेकिन कोरोना वायरस के चलते कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया. लेकिन खबर आ रही है कि इस साल फेस्टिव सीजन में हुंडई की नई प्रीमियम हैचबैक कार Elite i20 लॉन्च हो सकती है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.

टर्बो पेट्रोल इंजन से  मिलेगी रफ़्तार

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा.

नई i20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

मारुति बलेनो और होंडा जैज़ से होगा मुकाबला

हुंडई की नई i20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और होंडा की जैज़ से होगा.बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है.

वहीं होंडा कार्स इंडिया भी अब जल्द ही अपनी नई Jazz फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. BS6 Honda Jazz की की एक्स-शो रूम कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और यह 10 लाख रुपये तक जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई BS6 Honda Jazz में BS6-compliant 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन  ही मिलेगा. यानी अब यह कार डीजल इंजन में नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें

KTM 250 Adventure में मिलेगा नया पावरफुल इंजन, इस साल भारत में देगी दस्तक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget