एक्सप्लोरर

Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब

Hyundai Bayon EMI Cost: हुंडई बेयॉन खरीदने की योजना बना रहे हैं, जानिए इसके बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और 5 से 7 साल के लिए मासिक ईएमआई का पूरा हिसाब.

Hyundai Bayon EMI: भारत में अभी हाल ही में हुंडई ने अपनी नई एसयूवी बेयॉन को लॉन्च किया है. जिसके बाद अब तरफ बेयॉन की चर्चा चल रही है. हुंडई की या नहीं कार मार्केट में अपनी बेहतरीन लुक और कम कीमत के चलते धमाल मचा रही है. जबकि ऐसा माना जा रहा है कि कुछ समय बाद इस गाड़ी की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ सकती है.

इस लिए आज हम खबर में बात करेंगे कि अगर आप हुंडई की बेयॉन अपने घर लाते हैं तो आपको इसके लिए कितने रुपये देने और हर महीने कितनी EMI पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं कि हुंडई बेयॉन के बेस मॉडल को घर लाने में कुल कितना खर्चा आएगा और इसका पूरा ईएमआई गणित कैसा रहेगा.

बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत

आपको बता दें कि हुंडई बेयॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में लगभग 9.99 लाख रुपये रखी गई है. जब आप इसे खरीदने के लिए शोरूम जाते हैं तो इस एक्स-शोरूम कीमत में आरटीओ चार्ज, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और फास्टैग जैसे जरूरी खर्चे अलग से जुड़ते हैं. अगर हम दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो इस कार का रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स लगभग 75,000 रुपये के आसपास बैठता है.

वहीं इसके अलावा तीन साल के थर्ड पार्टी और एक साल के ऑन-डैमेज इंश्योरेंस के लिए करीब 45,000 रुपये का प्रीमियम देना पड़ता है. सभी सरकारी टैक्स और अन्य खर्चों को जोड़ने के बाद हुंडई बेयॉन के बेस मॉडल की कुल ऑन-रोड कीमत लगभग 11.25 लाख रुपये से 11.45 लाख रुपये के बीच पहुंच जाती है.

Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब

यह भी पढ़ें: Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?

डाउन पेमेंट और बैंक लोन

अगर आप कार खरीदने के लिए पूरा पैसा एक बार में नहीं देना चाहते हैं तो आप बैंक लोन की मदद ले सकते हैं. आमतौर पर बैंक कार की ऑन-रोड कीमत का करीब 80 से 90 प्रतिशत तक हिस्सा आसानी से लोन के रूप में पास कर देते हैं.

अगर आप बेयॉन के बेस मॉडल को खरीदने के लिए अपनी जेब से करीब 2.45 लाख रुपये का शुरुआती डाउन पेमेंट जमा करते हैं तो बाकी बचा हुआ लगभग 8.80 लाख रुपये का अमाउंट बैंक द्वारा लोन के रूप में मंजूर किया जाएगा. डाउन पेमेंट की अमाउंट आप अपनी सुविधा के अनुसार बढ़ा भी सकते हैं. आप जितना ज्यादा डाउन पेमेंट शुरुआत में जमा करेंगे आपकी लोन अमाउंट उतनी ही कम हो जाएगी.

Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब

ईएमआई का हिसाब

जानकारी दें दे कि कार लोन पर ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक के नियमों के आधार पर तय होती हैं. इन दिनों भारतीय बैंक कार लोन पर औसतन 9.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज ले रहे हैं. अगर आप 8.80 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो आपकी हर महीने की ईएमआई लगभग 18,500 रुपये बनेगी.

वहीं अगर आप इस लोन को 7 साल के लिए करवाते हैं तो आपकी हर महीने की किस्त घटकर करीब 14,500 रुपये के आसपास आ जाएगी. बता दें कि लंबे समय में किस्त भले ही छोटी हो जाती है लेकिन इसमें आपको बैंक को ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ता है.

इन बातों का जरूर ध्यान

जब भी आप हुंडई बेयॉन के लिए कार लोन लेते हैं तो इस दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें. लोन लेने से पहले दो से तीन अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस की तुलना जरूर कर लें. यदि आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट के लिए मोलभाव भी कर सकते हैं.

जबकि कोशिश करें कि लोन की अवधि 5 साल से ज्यादा न रखें ताकि आपको फालतू ब्याज न भरना पड़े. इसके अलावा फेस्टिव सीजन या स्पेशल ऑफर्स के दौरान कार खरीदने पर कई बार बैंक फाइलिंग चार्ज और प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ कर देते हैं. जिससे आपकी शुरुआती खरीदारी काफी किफायती और आसान बन जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget