एक्सप्लोरर

शानदार माइलेज, बड़ा सनरूफ और ADAS सेफ्टी वाली ये SUV मार्केट में जल्द करेगी एंट्री, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल्स

Hyundai Upcoming SUV: 10 लाख से कम कीमत वाली हुंडई की नई SUV भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही है. जिसमें शानदार माइलेज, बड़ा सनरूफ और एडवांस ADAS मिलेगा.आइए फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानते हैं.

2025 Hyundai Venue Features: हुंडई भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Venue को एक नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. इस SUV को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है, जिससे साफ हो गया है कि यह कार अब लगभग प्रोडक्शन के लिए तैयार है.

Hyundai की यह नई कार तालेगांव प्लांट से बनने वाली पहली गाड़ी होगी और इसका कोडनेम QU2i रखा गया है. इस SUV में क्या-क्या नए बदलाव देखने को मिलेंगे, आइए जानते हैं.

डिजाइन में दिखे बड़े बदलाव

2025 Hyundai Venue के लुक में बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे. इसमें नया स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, नई डिजाइन की गई ग्रिल, और एयरो-इंस्पायर्ड अलॉय व्हील्स शामिल हैं. रियर में नई टेललाइट्स, फुल-विथ एलईडी लाइट बार, और अपडेटेड बंपर के साथ इसे और भी आकर्षक बनाया गया है. डिजाइन की प्रेरणा Hyundai की नई Creta और Alcazar से ली गई है, जिससे Venue को प्रीमियम लुक मिलेगा.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी 

नई Hyundai Venue सिर्फ बाहरी लुक में ही नहीं, बल्कि अंदर से भी पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से लैस होगी. इसके इंटीरियर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV और मजबूत होगी. नई वेन्यू में पहले से ज्यादा एडवांस ADAS सिस्टम मिलेगा जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट – जंक्शन टर्निंग (FCA-JT), ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग (BCW), ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट (BCA), लेन फॉलोइंग असिस्ट (LFA), रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन वार्निंग (RCCW) और रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट (RCCS) जैसे फीचर्स शामिल होंगे. ये सभी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और स्मार्ट SUV बनाएंगे.

 इंजन और परफॉर्मेंस 

इंजन की बात करें तो नई वेन्यू में वही पुराने लेकिन भरोसेमंद इंजन ऑप्शन्स मिलेंगे, जिनमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेंगे. डीजल वेरिएंट का माइलेज 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक हो सकता है, जिससे यह सबसे किफायती SUVs में गिनी जाएगी. कीमत की बात करें तो नई Hyundai Venue की शुरुआती कीमत ₹10 लाख से कम होने की उम्मीद है, जिससे यह मिड-सेगमेंट SUV खरीदारों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है. बेस वेरिएंट बजट में होगा, जबकि टॉप वेरिएंट में प्रीमियम फीचर्स भरपूर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Maruti Grand Vitara vs Maruti Dzire: मारुति की कौन-सी कार देती है ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Tata Tiago खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
अगर 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Tata Tiago खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
क्या नई Fronx में मिलेगा 35 KM माइलेज? टेस्टिंग के दौरान स्पॉट इस गाड़ी की जानें खासियत
क्या नई Fronx में मिलेगा 35 KM माइलेज? टेस्टिंग के दौरान स्पॉट इस गाड़ी की जानें खासियत
माइलेज भी, दमदार इंजन भी, ऑफिस जाने वालों के लिए ये 350cc बाइक्स हैं शानदार विकल्प
माइलेज भी, दमदार इंजन भी, ऑफिस जाने वालों के लिए ये 350cc बाइक्स हैं शानदार विकल्प
इस डॉक्यूमेंट के बिना घर से न निकलें बाहर, 10 हजार के चालान के साथ ही लाइसेंस भी रद्द
इस डॉक्यूमेंट के बिना घर से न निकलें बाहर, 10 हजार के चालान के साथ ही लाइसेंस भी रद्द

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget