एक्सप्लोरर

2021 Volkswagen Taigun की प्री-बुकिंग कल से होगी शुरू, SUV में होंगे ये खास फीचर

फॉक्सवैगन ने 2021 ताइगुन एसयूवी की प्री-बुकिंग डेट की घोषणा कर दी है. इसकी बुकिंग कल  से शुरू हो रही है. हालांकि कंपनी ने प्री-बुकिंग की राशि की जानकारी नहीं दी है.

जर्मन ऑटो दिग्गज फॉक्सवैगन ने कहा है कि वह अगले सप्ताह 2021 ताइगुन एसयूवी की प्री-बुकिंग शुरू करेगी. भारतीय बाजार के लिए फॉक्सवैगन की यह पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी इस महीने के अंत में लॉन्च होने वाली है. ताइगुन एसयूवी को इस साल की मार्च में अनावरण किया गया था. फॉक्सवैगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए प्री-बुकिंग की घोषणा की और बताया कि प्री-बुकिंग कल  से शुरू हो रही है. हालांकि, कार निर्माता ने अभी तक एसयूवी की प्री-बुकिंग की राशि के बारे में नहीं बताया है.

स्कोडा कुशाक जैसे हैं कुछ फीचर्स
वोक्सवैगन ताइगुन एसयूवी स्कोडा कुशाक के समान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है . इनके स्पेसिफिकेंशन और फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही हैं.  हालांकि ताइगुन में कुछ विशिष्ट फीचर्स हैं, खासकर इसकी बाहरी डिजाइन में. 2021 ताइगुन का फ्रंट वीडब्ल्यू स्लेटेड ग्रिल एलईडी हेड लाइट और एलईडी डीआरएल यूनिट से कवर है. फ्रंट में ग्रिल पर और साथ ही फॉग लैंप केसिंग पर क्रोम का उपयोग किया गया है. पीछे की तरफ एलईडी इन्फिनिटी टेल लाइट्स होंगी. इनके अलावा एसयूपी के टॉप-स्पेक वेरिएंट में 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, क्रोम गार्निश के साथ डोर हैंडल, वर्किंग रूफ रेल्स और एक ब्लैक आउट बी-पिलर भी मिलता है.

इनसाइड फीचर्स हैं काफी अच्छे
इसका व्हीलबेस 2,651 मिमी पर कुशाक के समान है. इसमें कुशाक की तुलना में अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस है. कुशाक का ग्राउंड क्लीयरेंस 188 मिमी है, जो फॉक्सवैगन से लगभग 17 मिमी कम है.

2021 Taigun SUV  में काफी इनसाइड फीचर्स होंगे .एसयूवी में डुअल-टोन इंटीरियर, 10.1 इंच की मुख्य इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए सपोर्ट, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

पेट्रोल इंजन में दो ऑप्शन 
इसमें  दो पेट्रोल इंजन के विकल्प होंगे. पहला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 113 hp और 175 Nm का टार्क पैदा कर सकता है और दूसरा 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 148 hp और 250 Nm का टार्क उत्पन्न करता है. दोनों इंजनों को तीन प्रकार के गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जिसमें छह-स्पीड मैनुअल, एक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और एक 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं. 

ताइगुन की कीमत
फॉक्सवैगन द्वारा ताइगुन एसयूवी की कीमत 10 से 17 लाख के बीच रखने की संभावना है. लॉन्च होने पर ताइगुन स्कोडा कुशाक के अलावा हुडंई  क्रेटा, किया सेल्टोस, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगी.

यह भी पढ़ें- 

Mahindra Bolero Neo SUV: महिंद्रा की नई Bolero Neo SUV बनी ग्राहकों की पसंद, एक महीने में हुई 5500 से ज्यादा बुकिंग

Driving Tips: हाइवे पर गाड़ी चलाते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान, सुरक्षित सफर के लिए है जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget