एक्सप्लोरर

पहले से दमदार और नए अंदाज में आएगी Toyota की नई Fortuner, जानें खास बातें

Toyota Fortuner facelift अब नए फीचर्स और नए चेहरे के साथ लॉन्च होने को तैयार है, और एक बार इसका आमना-सामना फोर्ड की एंडेवर से होगा.

नई दिल्ली: टोयोटा अपनी नई फॉर्च्यूनर (Fortuner) पर काम कर रही है. अपडेटेड फॉर्च्यूनर को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इसकी कुछ फोटो भी लीक हो चुकी है. माना जा रहा है कि कंपनी इस बार इसमें कई नए और बड़े बदलाव करेगी.

टेस्टिंग के दौरान को जो फोटो लीक हुईं थी वो पूरी तरह कवर्ड थी. नई फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनके क्लोज लुक मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि मॉडल अपडेटेड फॉर्च्यूनर ही है. आपको बता दें कि मौजूदा जेनरेशन फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू साल 2015 में हुआ था, जबकि भारत में इसे साल 2016 में लॉन्च किया था.

वैसे फॉर्च्यूनर के बाजार में आने से पहले फोर्ड की एंडेवर ने बाजार में तहलका मचाया हुआ था. अपनी लॉन्चिंग के चार साल तक एंडेवर का मुकाबला करने वाली कोई भी एसयूवी बाजार में नहीं आई थी. लेकिन फॉर्च्यूनर के आने के बाद एंडेवर की चमक फीकी पड़ने लग गई.

इस समय फॉर्च्यूनर को दुनिया भर में कई पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में बेचा जाता है, एसयूवी में 2.7-लीटर और 4.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.4-लीटर, 2.8-लीटर और 3.0-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में मिलते हैं. जबकि माना जा रहा है कि भारत में मौजूदा अपडेटेड फॉर्च्यूनर में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन ही मिलेंगे लेकिन वो BS6 कम्प्लायंट होंगे.

वैसे लीक तस्वीरों की मानें तो नई फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर में इस बार नया स्टाइल मिलेगा. इसके फ्रंट बंपर और ग्रिल में नयापन देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स भी मिलेंगे. इसके अलावा गाड़ी में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं.

फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट को भारत में कब लॉन्च किया इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कंपनी इस साल के अंत तक इसे भारत में लॉन्च कर सकती है. यहां हम आपको बता दें कि फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान थाईलैंड में देखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा

Embed widget