एक्सप्लोरर

नई Skoda Rapid भारत में हुई लॉन्च, नए इंजन के साथ Hyundai Verna को देगी कड़ी टक्कर

हुंडई वरना को चुनौती देने के लिए skoda ने अपनी रैपिड सेडान कार को लॉन्च कर दिया है. यह पहली बार है जब रैपिड में 1.0L इंजन लगा है.

नई दिल्ली: Skoda ने अपनी सेडान कार Rapid 1.0 TSI को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह पहली बार है जब कंपनी ने Rapid को 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा है. दिल्ली में इस कार की एक्स शो रूम कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर 11.79 लाख रुपये तक जाती है. आइए जानते हैं क्या कुछ खास और नया क्या है इसमें.

इंजन

नई Skoda Rapid 1.0 TSI  में 1.0 लीटर, थ्री-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल TSI इंजन लगा है जो 108bhp की पावर और 175Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन  6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है जबकि इसमें 7-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की भी सुविधा मिलती है. कंपनी का दावा है कि नई Rapid 1.0 TSI अब 23 फीसदी ज्यादा माइलेज देती है.

फीचर्स

नई Rapid में 6 .5 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो मिररलिंक, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं. इसके अलावा कार में  क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स की भी सुविधा मिलती है. कार के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया है लेकिन इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देने की भी कोशिश की गई है. इसमें 16-इंच के नए एलॉय व्हील्स दिए हैं, इसके अलावा कार की फ्रंट ग्रिल में भी बदलाव नहीं किया है.

Hyundai Verna है मुकाबला

नई Skoda Rapid का मुकाबला नई Verna से होगा. Verna 1.0L टर्बो पेट्रोल मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये है. नई Hyundai Verna में एडवांस्ड Hyundai Blue Link टेक्नोलॉजी जो शामिल किया है. इसमें एक इन-बिल्ट और टेंपर प्रूफ डिवाइस है और वोडाफोनृ-आइडिया के ई-सिम से चलता है.इतना ही नहीं इस कार में 45 ब्लू लिंक फीचर दिए गए हैं जो सेफ्टी, सिक्योरिटी, रिमोट ऑपरेशन, व्हीकल रिलेशनशिप मैनेजमेंट और अलर्ट सर्विसेज से लैस है सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर बैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और फ्रंट पार्क असिस्ट सेंसर जैसे फीचर्स को शामिल किया है.

Verna 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन की डिटेल्स
  • Litre Turbo GDI BS6 इंजन
  • पावर: 120ps @ 6,000rpm
  • टॉर्क: 5kgm @ 1,500~4000rpm
  • गियरबॉक्स: 7DCT

यह भी पढ़ें 

Honda की नई फेसलिफ्ट WR-V लॉन्च होने को है तैयार, इन 5 गाड़ियों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget