एक्सप्लोरर

Honda की नई फेसलिफ्ट WR-V लॉन्च होने को है तैयार, इन 5 गाड़ियों से होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सोन, महिंद्रा XUV 300, हुंडई वेन्यू और फोर्ड EcoSport जैसी गाड़ियों से एक बार फिर मुकाबला करने आ रही है होंडा की नई WR-V.

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया समय अपनी क्रॉसओवर कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V को लेकर काफी चर्चा में है. WR-V एक कामयाब मॉडल है, लेकिन अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि इसे इस साल अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, जबकि होंडा की डीलरशिप पर नई WR-V को देखा गया है.

नई फेसलिफ्ट WR-V को  BS6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन में उतारा जाएगा. इसका पेट्रोल इंजन 89bhp का पावर और 110Nm टॉर्क देगा, जबकि डीजल इंजन 99bhp का पावर और 200Nm टॉर्क देगा. दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होंगे.

नई फेसलिफ्ट WR-V के बाहरी डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलेगा. खासकर इसकी फ्रंट ग्रिल इस बार नए स्टाइल में होगी.इसके अलावा इसमें नया बंपर और साथ में नए फॉग लैंप देखने को मिलेंगे.  वहीं इसके रियर लुक में नई टेललाइट्स भी शामिल की जायेगी. कार के केबिन में थोड़ा नयापन देखने को मिलेगा.

कीमत और लॉन्चिंग

कीमत की बात करें तो 2020 Honda WR-V Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. इस समय मौजूदा WR-V की कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी की डीलरशिप में इस एसयूवी को 21 हजार रुपये की राशि देकर बुक किया जा सकता है.

इनसे होगा मुकाबला

Honda नई फेसलिफ्ट WR-V का असली मुकाबला, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सोन, महिंद्रा XUV 300, हुंडई वेन्यू और फोर्ड EcoSport जैसी गाड़ियों से होगा और इन सब में इस समय सबसे ज्यादा स्ट्रोंग पोजीशन पर है किआ सेल्टोस.  इस समय भारत में ये सभी गाड़ियां ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं. अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि नई WR-V किस कीमत और अंदाज में आती है.

यह भी पढ़ें

अगर गाड़ी की बैटरी की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget