एक्सप्लोरर

MG Hector का Plus वर्जन जल्द होगा लॉन्च, 6 सीटर की मिलेगी सुविधा

मौजूदा हेक्टर की कीमत 12.48 लाख रुपये से लेकर 16.88 लाख रुपये रुपये तक जाती है. इसकी कीमत का कम होना सबसे बड़ा प्लस पॉइंट साबित हुआ.

नई दिल्लीः MG हेक्टर ने भारत में आते ही कामयाबी का स्वाद चखा, लगातार इस SUV की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है. ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कंपनी अब कंपनी हेक्टर का 6 सीटर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.सोर्स के मुताबिक कंपनी ऑटो एक्सपो में 6 सीटर हेक्टर को लॉन्च कर सकती है. इस नए मॉडल का नाम ‘Hector Plus’ दिया जाएगा. कंपनी ने हाल ही में इस नाम के लिए पेटेंट फाइल किया है. हेक्टर कंपनी की भारत के लिए पहली गाड़ी है. और यह पहली कनेक्टेड कार भी है.

भारत में लगातार इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. और यही वजह है कि कंपनी इसका बड़ा वर्जन लेकर आ रही है. भारत में नई हेक्टर का सीधा मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपस, ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी एसयूवी से होगा.

मौजूदा हेक्टर की कीमत 12.48 लाख रुपये से लेकर 16.88 लाख रुपये रुपये तक जाती है. इसकी कीमत का कम होना सबसे बड़ा प्लस पॉइंट साबित हुआ. जिसका फायदा ग्राहकों के साथ कंपनी को भी हुआ.

इंजन की बात करें तो हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. तीनों ही इंजन परफॉरमेंस के मामले में बेहतर हैं.

डाइमेंशन की बात करें तो हेक्टर की लंबाई 4,655 mm, 1,835 mm चौड़ाई, 1,760 mm ऊंचाई और इसका व्हीलबेस 2,750 mm है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 192 mm का है.

सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है. हेक्टर अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड कार है. इसमें ई-सिम सुविधा से लैस 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटाइनेंट सिस्टम लगा है जो कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget