एक्सप्लोरर

नई Honda City से उठा पर्दा, मारुति सियाज को मिलेगी चुनौती

5th जनरेशन सेडान कार होंडा City के डिजाइन और इसके इंटीरियर में इस बाद बड़े बदलाव किये गये हैं. कार में स्टाइल, परफॉरमेंस, स्पेस, आराम, कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखा गया है.

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी 5th जनरेशन सेडान कार City से पर्दा उठा दिया है. कंपनी इसे अगले महीने (जुलाई) में लॉन्च करेगी. आपको बता दें कि कंपनी ने फर्स्ट जनरेशन City को भारत में साल 1998 में लॉन्च किया था. नई City कार की कुछ तस्वीरें भी कंपनी ने शेयर की हैं. आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास मिलेगा इस बार इस कार में.

5th जनरेशन सेडान कार होंडा City के डिजाइन और इसके इंटीरियर में इस बाद बड़े बदलाव किये गये हैं. कार में स्टाइल, परफॉरमेंस, स्पेस, आराम, कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखा गया है. कार में एंड्राइड ऑटो, ऐपल कारप्ले और वेबलिंक कपैबिलिटी के साथ 8.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम फिट किया है. इसमें एलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी और 32 कनेक्टेड कार फीचर्स को शामिल किया है. आपको बता दें कि City अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जो एलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी के साथ आती है.

सेफ्टी के लिए नई CIty में 6-एयरबैग्स, ABS+EBD, ब्रेक असिस्ट, वीइकल स्टैबिलिटी असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, ऐजल हैंडलिंग असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, और ऑटो हेडलैम्प्स जैसै फीचर्स  दिए गए हैं.

इंजन की बात करें तो नई सिटी पेट्रोल और डीजल इंजन में आएगी. कार में नया BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क देगा, यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन से लैस होगा. इसके अलावा इसमें BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा जो 100hp की पावर और 200Nm टॉर्क देगा. यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा.

मारुति सियाज को मिलेगी चुनौती  

होंडा की नई City का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की सियाज से होगा. सियाज की कीमत  8.31 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन लगा है जो 77kw और 138Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन मैन्युअल और AT गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह कार 20.65 किलोमीटर की माइलेज देती है. सियाज अपने बेहतरीन स्पेस के लिए जानी जाती है. कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. कार एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, एयर बैग्स, स्मार्ट इंफोसिस्टम, क्रूज कण्ट्रोल, रियर AC, रियर सन रूफ, बूट स्पेस जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.सियाज के अलावा नई City का मुकाबला हुंडई की वरना से भी होगा, जोकि हाल ही में नए अवतार में आई है.

यह भी पढ़ें 

जानिए: गर्मी में टायर्स होते हैं सबसे ज्यादा पंचर, ऐसे में क्या करें और क्या नहीं करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget