एक्सप्लोरर

World Smile Day 2023: मुस्कुराइए.. लेकिन जान लीजिए क्या है आपकी मुस्कुराहट का मतलब

World Smile Day 2023: मुस्कुराना व्यक्ति के स्वाभाविक गुणों में एक है. लेकिन आपकी मुस्कुराहट कैसी है, इसका संबंध आपके व्यक्तित्व से जुड़ा है. आपके मुस्कुराने का तरीके आपके स्वभाव के बारे में बताता है.

World Smile Day 2023: हम जब भी खुश होते हैं तो चेहरे पर स्वाभाविक रूप से मुस्कान आ जाती है. इसलिए मुस्कुराहट व्यक्ति के स्वाभाविक गुणों का ही एक हिस्सा है. मुस्कुराते हुए हर व्यक्ति खूबसूरत दिखता है और स्वास्थ्य के लिए भी इसे लाभकारी बताया गया है.

आपकी मुस्कुराहट केवल आपके लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी खास होती है. क्योंकि आप अपने मुस्कुराते हुए चेहरे से दूसरों का दिन बना सकते हैं और उदास लोगों को भी खुश कर सकते हैं. लोगों को उनके जीवन में मुस्कुराहट के महत्व को समझाने के उद्देश्य से ही हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कुराहट दिवस या वर्ल्ड स्माइल डे (World Smile Day 2023) के रूप में मनाया जाता है.

विश्व मुस्कान दिवस (World Smile Day)

विश्व मुस्कान दिवस हर साल अंतर्राष्ट्रीय रूप से अक्टूबर माह के पहले शुक्रवार के दिन को मनाया जाता है, जोकि इस साल 06 अक्टूबर को है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य मुस्कुराने और मूड को सुधारना है. 1999 में पहली बार विश्व मुस्कान दिनस मनाया गया था. इस दिन को मनाए जाने का आईडिया मैसाचुसेट के कमर्शियल आर्टिस्ट हार्वे बाल ने दिया था.

मुस्कुराहट में बताती है आपकी पर्सनैलिटी (Smile Personality)

मुस्कुराना भले ही स्वाभाविक है, लेकिन इसी के साथ मुस्कुराहट से आपके स्वभाव के बारे में भी पता चलता है, क्योंकि ज्योतिष की शाखा सामुद्रिक शास्त्र (Samudrika Shastra) में बताया गया है कि, व्यक्ति के हंसने या मुस्कुराने के तरीके से उसके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है. यही कारण है कि हर व्यक्ति की मुस्कान एक दूसरे से अलग होती है. आइये जानते हैं आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहती है आपकी मुस्कुराहट.

  • रुक-रुक कर मुस्कुराना-
    कुछ लोग खुलकर नहीं मुस्कुराते या हंसते बल्कि ये रुक-रुक कर हंसते हैं. ये लोग कुछ सेकंड के लिए मुस्कुराएंगे फिर अपनी मुस्कुराहट को छिपा लेंगे और फिर से दोबारा मुस्कुराएंगे. हालांकि ऐसे लोगों को देखकर बहुत अजीब भी लगता है और यह साफ पता चल जाता है कि, ये अपनी मुस्कुराहट को ना चाहते हुए भी रोकने या छिपाने का प्रयास कर रहते हैं. सामुद्रिक शास्त्र की माने तो, ऐसे लोगों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है और ऐसे लोग किसी काम में जल्दी सफल नहीं होते.
  • हर बात पर मुस्कुराना-
    कुछ लोग हर बात पर मुस्कुरा देते हैं. ये लोग ऐसे होते हैं जो कुछ कहने के बजाय केवल मुस्कुरा कर ही अपनी प्रसन्नता को जाहिर कर देते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है कि, ये शांत स्वभाव के होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ काम लेते हैं. ऐसे लोग गंभीर, भरोसेमंद और समझदार होते हैं.
  • सच्ची मुस्कान-
    जब व्यक्ति सच्ची मुस्कान देता है यानी उसके भीतर से किसी बात को सोचकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है तो ऐसे में वह आत्मविश्वास से भरा होता है. ऐसी मुस्कुराहट यह दर्शाती है कि, आप खुद के साथ कितना सहज महसूस करते हैं और आप सकारात्मक व्यक्तित्व वाले इंसान हैं. ऐसे लोगों की विशेष विशेषताएं यह होती है कि ये मिलनसार होते हैं और अपने जीवन की चुनौतियों को संभालने में भी पूरी तरह से सक्षम होते हैं.
  • आकर्षक मुस्कान होती-
    आकर्षक मुस्कान व्यक्ति के सरल और नरम स्वभाव को दर्शाती है. ऐसे लोगों में बेहद मित्रवत का गुण होता है. ये लोग दूसरों से जुड़ने के लिए खुले विचारों के होते हैं.

ये भी पढ़ें: Mole on body: हथेली और शरीर के इन हिस्सों पर है तिल, तो जानें क्या होगा आपका भविष्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत
आज का मिथुन राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से विपत्तियों का सामना, अचानक धन की आवश्यकता, यात्रा टालें
आज का मिथुन राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से विपत्तियों का सामना, अचानक धन की आवश्यकता, यात्रा टालें
आज का वृषभ राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से ज्ञान व दानशीलता, नामी चेहरे से जुड़ेगा बिजनेस, प्रॉपर्टी निवेश के शुभ मुहूर्त, कॉन्टेक्ट से मिलेंगे कॉन्ट्रैक्ट
आज का वृषभ राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से ज्ञान व दानशीलता, नामी चेहरे से जुड़ेगा बिजनेस, प्रॉपर्टी निवेश के शुभ मुहूर्त, कॉन्टेक्ट से मिलेंगे कॉन्ट्रैक्ट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget